फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Rampal talks about Shah Rukh Khan irritating character in film Om Shanti Om when he became a nepo kids

Arjun Rampal: जब 'ओम शांति ओम' में नेपो किड बन गए थे शाहरुख, किंग खान के इस किरदार ने अर्जुन को किया परेशान

Fri, 05 May 2023 03:12 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 05 May 2023 03:12 PM IST
सार

अर्जुन रामपाल ने बताया कि जब एक स्टार किड्स अभिनेता या अभिनेत्री बनना चाहते हैं तो उन्हें अतिरिक्त फायदा होता है।

विज्ञापन
Arjun Rampal talks about Shah Rukh Khan irritating character in film Om Shanti Om when he became a nepo kids
अर्जुन रामपाल, शाहरुख खान - फोटो : Social media

विस्तार

बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद की बहस काफी समय से चली आ रही है। आज के दौर में नेपो किड्स को इंडस्ट्री में मौका मिल रहा है, लेकिन आउटसाइडर्स अब भी संघर्ष कर रहे हैं। अब इस मुद्दे पर बात करते हुए अर्जुन रामपाल ने भी अपने विचार सामने रखे हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म 'ओम शांति ओम' के बारे में बात करते हुए बताया कि इसमें शाहरुख खान का दूसरा किरदार नेपो किड्स का था।

विज्ञापन

स्टार किड्स के पास अधिक मौके

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन रामपाल ने बताया कि जब एक स्टार किड्स अभिनेता या अभिनेत्री बनना चाहते हैं तो उन्हें एक अतिरिक्त फायदा होता है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से एक व्यक्ति के पास एक बड़ा फायदा है। अगर, उसके परिवार में कोई सदस्य किसी पेशे में है और अगर वह खुद उस पेशे को शुरू करना चाहते हैं, तो उनके पास एक अच्छी शुरुआत होगी। उन्हें शायद किसी अन्य व्यक्ति की तुलना में कई मौके मिलेंगे। यह उस व्यक्ति की नियति है। वैसे ही स्टार किड्स को अन्य की तुलना में अधिक मौके मिलते हैं।

Anushka Sharma: कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने वाली हैं अनुष्का शर्मा! फ्रांस एंबेसडर ने दिया हिंट

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख पर क्या बोले अर्जुन?

इंटरव्यू के दौरान अर्जुन रामपाल से फिल्म 'ओम शांति ओम' में शाहरुख खान के किरदार और भाई-भतीजावाद के संबंध के बारे में पूछा गया। इस पर जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा कि फिल्म में जब शाहरुख का पुनर्जन्म होता है तो वह एक नेपो किड बनकर आते हैं, जो परेशान करने वाला किरदार था।

Saas Bahu Aur Flamingo Review: होमी अदजानिया और डिंपल ने ओटीटी पर जमाया रंग, ये छोरियां छोरों से धाकड़ हैं

विज्ञापन

जब शाहरुख बने नेपो किड

'ओम शांति ओम' फिल्म में शाहरुख गरीब जूनियर फिल्म कलाकार 'ओम प्रकाश मखीजा' की भूमिका निभाते हैं, जिसकी दुखद घटना में मृत्यु हो जाती है। इसके बाद प्रसिद्ध अभिनेता के बेटे के रूप में शाहरुख का पुनर्जन्म होता है, जो आगे चलकर सुपरस्टार बनता है। फिल्म का यह दृश्य इस बात का उदाहरण है कि कैसे नेपो किड को वह सब कुछ मिल जाता है, जो गरीब कलाकार को नहीं मिल सका।

Palak Tiwari : 'नो नेकलाइन' वाले बयान पर पलक तिवारी ने एक बार फिर दी सफाई, सलमान को बताया समझदार शख्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed