फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kisi Ka bhai kisi ki jaan fame palak tiwari again broke silence on no neckline statement said i made a mistake

Palak Tiwari : 'नो नेकलाइन' वाले बयान पर पलक तिवारी ने एक बार फिर दी सफाई, सलमान को बताया समझदार शख्स

Fri, 05 May 2023 01:50 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 05 May 2023 01:50 PM IST
सार

'किसी का भाई किसी की जान' से पलक तिवारी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। एक्ट्रेस अपने 'नो नेकलाइन' वाले बयान को लेकर काफी चर्चा में थी, जिसपर एक बार अभिनेत्री ने सफाई पेश की है।

 

विज्ञापन
kisi Ka bhai kisi ki jaan fame palak tiwari again broke silence on no neckline statement said i made a mistake
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से श्वेता तिवारी की लाडली पलक तिवारी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। फरहाद सामजी निर्देशित इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है। पलक न सिर्फ अपनी बेहतरीन अदाकारी, बल्कि अपने एक बयान को लेकर भी काफी चर्चे में रही थीं। अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि सलमान खान ने सेट पर कपड़ो को लेकर एक नियम बनाया है। 

विज्ञापन

kisi Ka bhai kisi ki jaan fame palak tiwari again broke silence on no neckline statement said i made a mistake
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

'सलमान सर एक समझदार शख्स हैं'
उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि भाईजान ने फिमेल अभिनेत्रियों को कैसे कपड़े पहनने चाहिए। वहीं अपने इस बयान पर एक बार फिर सफाई दी है। एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि गलतफहमी हमारे काम का हिस्सा है, मेरे और सलमान सर के बीच की खबरों से मैं अचंभित नहीं हूं, क्योंकि मुझे पता है कि वे एक बेहद समझदार शख्स हैं। वो जानते हैं कि मैं कभी भी उनके बारे में कुछ भी गलत नहीं कहूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

kisi Ka bhai kisi ki jaan fame palak tiwari again broke silence on no neckline statement said i made a mistake
पलक तिवारी, इब्राहिम अली खान - फोटो : social media

इब्राहिम  को लेकर पलक ने दी सफाई
मैंने एक गलती की और मैं इससे सीखूंगी जो कुछ इससे हुआ है। मैं अपने जिंदगी में हमेशा ध्यान रखूंगी। इसके अलावा पलक तिवारी अपने लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। जी हां सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ उनका नाम कई बार जुड़ चुका है। हालांकि, इन खबरों पर सफाई देते हुए अभिनेत्री ने कहा है कि इब्राहिम सिर्फ उनके एक अच्छे दोस्त हैं और दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है।
 

विज्ञापन

kisi Ka bhai kisi ki jaan fame palak tiwari again broke silence on no neckline statement said i made a mistake
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

एक दूसरे को डेट कर रहे पलक और इब्राहिम!
हाल ही में एक बार फिर दोनों के डेटिंग की अफवाहों ने तुल पकड़ लिया है। दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि पिछली रात दोनों एक क्लब में पार्टी कर रहे थे और दोनों एक दूसरे को किस भी किया था। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- KKK13: शीजान को खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनाना मेकर्स को पड़ा भारी,तुनिशा की मां ने चैनल को भेजा लीगल नोटिस!
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed