फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filmmaker Onir Slams Karan Johar Cryptic Post On Yodha Vs Merry Christmas Clash on Box Office said this

Onir: करण जौहर के क्रिप्टिक पोस्ट पर भड़के फिल्म निर्माता ओनिर, तंज कसते हुए कह दी बड़ी बात

Tue, 18 Jul 2023 08:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 18 Jul 2023 08:57 PM IST
सार

फिल्म निर्माता ओनिर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' के साथ कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'मैरी क्रिसमस' के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर तंज कसने के लिए करण जौहर की जमकर क्लास लगाई है।

विज्ञापन
Filmmaker Onir Slams Karan Johar Cryptic Post On Yodha Vs Merry Christmas Clash on Box Office said this
ओनिर, करण जौहर - फोटो : social media

विस्तार

बॉक्स ऑफिस के लिहाज से बीता दिन बहुत महत्वपूर्ण रहा। दरअसल, बीते दिन कटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर 'मेरी क्रिसमस' के निर्माताओं ने अपनी आगामी फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की थी। सामने आई रिलीज डेट से यह साफ हो गया था कि बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त क्लैश देखने मिलने वाला है क्योंकि सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'योद्धा' भी उसी दिन पर्दे पर दस्तक दे रही है। ऐसे में इस क्लैश को चिन्हित करते हुए करण जौहर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया था, जिस पर अब फिल्मकार ओनिर का गुस्सा फूटा है। 

विज्ञापन

Filmmaker Onir Slams Karan Johar Cryptic Post On Yodha Vs Merry Christmas Clash on Box Office said this
ओनिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म निर्माता ओनिर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' के साथ कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'मैरी क्रिसमस' के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर तंज कसने के लिए करण जौहर की जमकर क्लास लगाई है। ओनिर ने अपने ट्विटर हैंडल पर दावा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी छोटे बजट की फिल्मों के बारे में नहीं सोचता है। उन्होंने लिखा, 'बड़ी बॉलीवुड रिलीज के मेकर्स तक परेशान हो जाते हैं, जब उसी दिन एक और बड़े बजट की फिल्म रिलीज होती है और वे इस बारे में बात करते हैं कि इंडस्ट्री में हम सभी को एक-दूसरे का ख्याल कैसे रखना चाहिए। लेकिन जब वे एक छोटे बजट की इंडी फिल्म को कम शोज तक सीमित कर देते हैं, तो एक पल के लिए भी नहीं सोचते।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Filmmaker Onir Slams Karan Johar Cryptic Post On Yodha Vs Merry Christmas Clash on Box Office said this
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

ओनिर ने यह ट्वीट करण जौहर द्वारा थ्रेड्स पर लिखे गए क्रिप्टिक नोट के एक दिन बाद किया है, जिसका मतलब साफ है निर्माता ने बिना नाम लिए करण की क्लास लगा दी है। बता दें, करण जौहर ने लिखा था, 'एक फोन कॉल किए बिना डेट को क्लैश कराना स्टूडियो और निर्माताओं के लिए आगे बढ़ने का रास्ता नहीं है....अगर हम इन कठिन और चैलेंजिंग दिनों में भी एकता नहीं दिखा पाते हैं तो हमारा भाईचारा व्यर्थ है।'  नई तारीख की घोषणा के तुरंत बाद करण जौहर अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यह नोट करण ने  'मेरी क्रिसमस' के मेकर्स के लिए लिखी है।

विज्ञापन

Filmmaker Onir Slams Karan Johar Cryptic Post On Yodha Vs Merry Christmas Clash on Box Office said this
योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, करण जौहर द्वारा निर्मित और सिद्धार्थ मल्होत्रा-दिशा पाटनी स्टारर 'योद्धा' भी 15 दिसंबर को ही रिलीज हो रही है। हालांकि, सोमवार को कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की 'मैरी क्रिसमस' के निर्माताओं ने भी घोषणा की कि उनकी फिल्म भी 15 दिसंबर को 'योद्धा' के साथ ही रिलीज होगी। इस घोषणा ने बॉलीवुड गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।
Suniel Shetty: ट्रोलिंग के बाद टमाटर की बढ़ती कीमतों पर बदला 'अन्ना' का रुख, अभिनेता ने किसानों से मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed