फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher shares motivational thoughts in recent social media Post revealed what he do when feel suffocated

Anupam Kher: घुटन महसूस होती है तो क्या करते हैं अनुपम खेर? वीडियो शेयर कर किया खुलासा, फैंस को दी ये सीख

Thu, 12 Jun 2025 01:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 12 Jun 2025 01:33 PM IST
सार

Anupam Kher Video: अभिनेता अनुपम खेर ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि कभी-कभी जब घुटन महसूस करते हैं तो क्या करते हैं?

विज्ञापन
Anupam Kher shares motivational thoughts in recent social media Post revealed what he do when feel suffocated
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब वीडियो और फोटोज शेयर करते हैं। वे अक्सर दूसरों को प्रेरित करने वाली बातें इस मंच से साझा करते हैं। अपने हालिया पोस्ट में भी एक्टर ने कुछ यही किया है। उन्होंने कुछ लाइफ टिप्स दिए हैं। उनका कहना है कि इंसान को बेबाक होना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन

समुद्र किनारे आम लोगों के बीच घूमने निकले अनुपम खेर
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे समुद्र किनारे आम लोगों के बीच घूमते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'जिंदगी में एक बेबाकपन होना बहुत जरूरी होता है।आपको आजाद महसूस कराता है। ये बांवरा और बिंदास मिजाज आपको मुंबई की सड़कों और समुंदर के किनारे आम इंसानो के बीच बहुत देखने को मिलता है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन

अजनबी शख्स ने शूट किया वीडियो
अनुपम खेर ने आगे लिखा है, 'जब कभी एक घुटन सी महसूस करता हूं तो निकल पड़ता हूं खुली हवा में और बारिश के मौसम में किशोर कुमार का गाना वीडियो में डाल दो तो एक जादू सा भर जाता है। वीडियो में भी और जीवन में भी! देखिए, सुनिए और मजे लीजिए। बहुत अच्छा लगे तो शेयर करिए'! एक्टर ने आगे बताया कि समुद्र किनारे उनका यह वीडियो एक अजनबी ने शूट किया। उन्होंने लिखा है, 'समुद्र पर जिस अनजान व्यक्ति ने ये वीडियो शूट किए, उसे बहुत प्यार। जय हो! 

Housefull 5: हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही 'हाउसफुल 5', अब अक्षय कुमार ने खुद ही की फिल्म को छोड़ा पीछे

विज्ञापन

निर्देशन की दुनिया में वापसी को तैयार एक्टर
अनुपम खेर का पोस्ट यूजर्स को पसंद आया है। इस पर वे अपने विचार साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हर इंसान के अंदर एक बच्चा छिपा होता है, जिसे जिंदा रखना बहुत जरूरी होता है। आपने उस बच्चे को जिंदा रखा हुआ है। बिंदास जीयो जिंदगी, औरों को भी ऐसे ही प्रेरित करते रहो'। एक यूजर ने लिखा, 'क्या बात है सर'। अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' जुलाई में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए वे निर्देशन में कमबैक कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed