अनिल कपूर ने 'मिशन इम्पॉसिबल...' के 14 साल पूरे होने का मनाया जश्न, टॉम क्रूज के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें
14 Years Of Mission Impossible Ghost Protocol: अनिल कपूर ने आज सोशल मीडिया पर हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल घोस्ट प्रोटोकॉल' के 14 साल पूरे होने का जश्न मनाया। उन्होंने टॉम क्रूज के साथ अपनी कई शानदार अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर 'मिशन इम्पॉसिबल घोस्ट प्रोटोकॉल' के सेट की कई खास तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में अनील अपनी बेटी सोनम कपूर आहूजा और टॉम के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कई तस्वीरों में 'मिशन इम्पॉसिबल घोस्ट प्रोटोकॉल' की स्टार कास्ट के साथ अनिल पोज देते नजर आ रहे हैं।
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर टॉम क्रूज के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ फिल्में सिर्फ हिट होने या बड़ी फ्रेंचाइजी का हिस्सा होने की वजह से याद नहीं रहतीं, बल्कि दोस्ती और रिश्तों की वजह से याद रहती हैं, जो शूटिंग के दौरान बनते हैं। ‘मिशन इम्पॉसिबल घोस्ट प्रोटोकॉल’ को आज पूरे 14 साल हो गए। यह 14 साल हंसी-मजाक, एक-दूसरे पर भरोसे, अनगिनत यादों और सच्ची दोस्ती से भरे रहे, जो आज भी उतनी ही मजबूत हैं।'
अनिल ने आगे लिखा, 'मैं इस शानदार फिल्म, कमाल की टीम, सेट के पीछे के मजेदार पलों और दुनिया भर के फैंस के प्यार के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। यही वो कहानियां हैं जो परिवार बन जाती हैं और यही वो एडवेंचर हैं जो कभी पुराने नहीं पड़ते।'
ब्रैड बर्ड निर्देशित 'मिशन इम्पॉसिबल घोस्ट प्रोटोकॉल' में अनिल ने मुंबई के एक बिजनेस टाइकून बृज मेहता की भूमिका निभाई थी। उनके अलावा, इस फिल्म में जेरेमी रेनर, साइमन पेग, पाउला पैटन, व्लादिमीर माशकोव और कई कलाकारों ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाईं।
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर क्यों छाया 'FA9LA' का जादू, 'धुरंधर' में अक्षय की एंट्री वायरल; नेटिजन्स बोले अगला 'जमाल कुडू'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल कपूर जल्द ही 'अल्फा' में नजर आएंगे । आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल अभिनीत यह जासूसी एक्शन थ्रिलर 17 अप्रैल, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। पहले इसे क्रिसमस 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। इसके अलावा, अनिल एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धार्थ आनंद की 'किंग' में भी काम कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: हैदराबाद में क्यूट फैंस से मिले सलमान खान, वायरल वीडियो में बच्चों संग दिखाई दी भाईजान की प्यारी केमिस्ट्री...