Ananya Panday: अनन्या पांडे ने पहली बार बनाया व्लॉग, देखकर फैंस ने दी सलाह- 'यूट्यूब चैनल शुरू कर दो'
Ananya Panday First Vlog: अभिनेत्री अनन्या पांडे ने इन दिनों मालदीव में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। वहां से उन्होंने व्लॉगिंग में हाथ आजमाते हुए पहला वीडियो शेयर किया है।
विस्तार
अनन्या पांडे मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस लगातार अपनी मालदीव वेकेशंस की झलकियां फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इन छुट्टियों के दौरान अनन्या ने एक नई चीज में हाथ आजमाया है। उन्होंने व्लॉग मेकिंग में पहली कोशिश करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस पर नेटिजन्स के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं।
व्लॉग में संजोईं मालदीव की झलकियां
अनन्या पांडे ने आज सोमवार को एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने सुबह उठने से लेकर नाश्ता, स्विमिंग, साइकिलिंग, लंच, डिनर और घुमक्कड़ी के कुछ पल शेयर करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। कैप्शन में लिखा है, 'व्लॉग मेकिंग में मेरा पहला प्रयास, लेकिन मालदीव में बेहद खुशनुमा वक्त बिताने को मिला है'।
नेटिजन्स ने दिया यूट्यूब चैनल शुरू करने का सुझाव
अनन्या पांडे के इस वीडियो पर नेटिज्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। कोई अनन्या की क्यूटनेस की तारीफ कर रहा है तो कोई व्लॉगिंग के लिए उनका उत्साह बढ़ा रहा है। कुछ यूजर्स तो उन्हें यूट्यूब चैनल खोलने का ही सुझाव दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हम आज व्लॉगर अनन्या पांडे से मिल रहे हैं'। कुछ यूजर्स और व्लॉग्स बनाने का सुझाव दे रहे हैं। कुछ नेटिजन्स तंज भी कस कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपके पास जब कोई स्किल न हो तो फेमस होने का इकलौता जरिया'।
अनन्या पांडे का वर्क फ्रंट
अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म का नाम है, 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'। यह फिल्म 31 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अनन्या पांडे के साथ कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक समीर विद्वांस हैं। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है।
View this post on Instagram