{"_id":"64f172e9cdb1bd58c70663f8","slug":"amitabh-bachchan-reaction-to-a-fan-comment-on-son-abhishek-bachchan-acting-in-r-balki-film-ghoomer-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: अभिषेक बच्चन के लिए फिर चीयरलीडर बने बिग बी, बेटे की तारीफ में कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: अभिषेक बच्चन के लिए फिर चीयरलीडर बने बिग बी, बेटे की तारीफ में कही यह बात
Fri, 01 Sep 2023 10:49 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 01 Sep 2023 10:49 AM IST
सार
अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक के सबसे बड़े चीयरलीडर हैं। एक बार फिर उन्होंने यह साबित किया है। वह अपने बेटे की तारीफ करते नजर आए हैं।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन-अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिषेक बच्चन इन दिनों फिल्म 'घूमर' को लेकर चर्चा में हैं। आर. बाल्कि द्वारा निर्देशित यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें सैयामी खेर भी अहम रोल में हैं। फिल्म में अपने अभिनय के लिए सैयामी खेर और अभिषेक बच्चन की काफी तारीफ हो रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई। इस पर अभिषेक बच्चन के एक फैन ने दुख जताया है। बेटे के फैन के कमेंट पर बिग बी ने भी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर की टिप्पणी
अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक के सबसे बड़े चीयरलीडर हैं। एक बार फिर उन्होंने यह साबित किया है। हाल ही में अभिषेक बच्चन के एक फैन ने इस बात पर दुख जताया कि अभिषेक बच्चन ने गुरु, युवा, सरकार और हाल ही में आई 'घूमर' जैसी फिल्मों के साथ खुद को बार-बार साबित किया है, इसके बावजूद उन्हें कमतर आंका गया है। अभिषेक के फैन के कमेंट पर बिग बी ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
Aseem Riaz: बिग बॉस 13 फेम असीम रियाज को आई सिद्धार्थ शुक्ला की याद, बोले- मेरी और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता
विज्ञापन
अभिषेक के फैन ने कही यह बात
फैन ने ट्वीट कर लिखा है, 'कई फिल्मों में अपना बेस्ट देने और खुद को साबित करने के बावजूद अभिषेक बच्चन को कम आंके जाने के लिए मुझे हमेशा दुख महसूस होता है।' उन्होंने युवा, धूम सीरीज, दोस्ताना, सरकार, बंटी बबली, बोल बच्चन में खुद को साबित किया है। बाद में मनमर्जियां, लूडो, दसवी और अब घूमर जैसी फिल्मों में वह और मजबूत होकर उभरे हैं।
Deepak Dobriyal: उत्तराखंड के छोटे से गांव में जन्मा वो एक्टर, एक रोल से जिसका नाम फैन्स की जुबान पर चढ़ गया
बिग बी ने दो बार देख ली फिल्म
फैन का यह ट्वीट पढ़ने के बाद अमिताभ बच्चन ने काफी गर्मजोशी से जवाब दिया है। बिग बी ने लिखा, 'दुखी मत होइए.... खुश रहिए...सच तो यह है कि उनका खुद को साबित करना और मजबूत करना जारी है। वह अपनी हर कोशिश में सर्वश्रेष्ठ करते हैं और उनकी यह कोशिश जारी है'। बता दें कि 'घूमर' में शबाना आजमी और अंगद बेदी भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म 18 अगस्त को रिलीज हुई। फिल्म में अभिषेक बच्चन एक कोच की भूमिका में हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने भी बेटे की इस फिल्म का रिव्यू करते हुए बताया कि वह इसे दो बार देख चुके हैं।
Anurag Kashyap: 'एक था टाइगर' के लिए सिनेमाघरों से हटा दी गई थी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', अनुराग कश्यप का खुलासा