फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 13 Fame Asim Riaz Big claim no one can take the position of me and siddharth shukla

Aseem Riaz: बिग बॉस 13 फेम असीम रियाज को आई सिद्धार्थ शुक्ला की याद, बोले- मेरी और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता

Fri, 01 Sep 2023 09:50 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 01 Sep 2023 09:50 AM IST
सार

बिग बॉस 13 का पॉपुलर सीजन रहा था। इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज ने भी काफी पॉपुलैरिटी बटोरी थी। वहीं हाल ही में एक म्यूजिक इवेंट में, असीम रियाज ने दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Fame Asim Riaz Big claim no one can take the position of me and siddharth shukla
असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो सितंबर 2021 के दिन सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक हुए निधन ने सभी को हैरान कर दिया था। वह टेलीविजन की दुनिया के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक थे। उनके निधन की खबर सुनने के बाद टीवी जगत के तमाम लोगों को बहुत तगड़ा झटका लगा था। अभिनेता ने बिग बॉस सीजन 13 में हिस्सा लिया था और उस दौरान उनकी मुलाकात आसिम रियाज से हुई थी। दोनों की दोस्ती की शुरुआत थोड़ी खट्टी मीठी रही थी। वहीं हाल ही में एक म्यूजिक इवेंट में, असीम रियाज ने दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया। साथ ही ये भी दावा किया कि सिद्धार्थ और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है। 

विज्ञापन

हाल ही में एक कॉन्सर्ट में रैपर आसिम रियाज ने दर्शकों से बात करते हुए एक बेबाक और बड़ा बयान दिया। आसिम रियाज ने कहा, 'ऐसा कोई नहीं है जो मेरी जगह ले सके या सिद्धार्थ शुक्ला की जगह ले सके'। बता दें कि बिग बॉस 13 को सबसे पॉपुलर सीजन के रूप में जाना जाता है। इस शो के दौरान असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच की दोस्ती शो देखने को मिली थी। हालांकि बिग बॉस के घर में रहते हुए ये दोस्त से दुश्मन भी बने लेकिन फैंस बेस पूरे सीजन के दौरान दोनों को सपोर्ट करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 13 Fame Asim Riaz Big claim no one can take the position of me and siddharth shukla
असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कुछ महीने पहले, रियाज ने बिग बॉस के घर में अपने दिनों को याद करते हुए एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में उनके और सिद्धार्थ के प्यारे पलों को संजोए गया था। फिलिंग्स को एक्सप्रेस करने के लिए असीम ने फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी से अरिजीत सिंह का इमोशनल सॉन्ग तेरा यार हूं मैं बैकग्राउंड में लगाया था।

विज्ञापन

बिग बॉस सीजन 13 के कारण सिद्धार्थ और आसिम रियाज अक्सर सुर्खियों में रहते थे। दोनों के बीच की दोस्ती और खट्टी मीठी नोकझोंक अक्सर चर्चा का विषय होती थी। शो के दौरान दोनों के काफी लड़ाई-झगड़े देखने को मिले थे। हालांकि, शो खत्म होने के बाद दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई थी। घर में बिताए हुए वक्त को याद करते हुए आसिम ने कहा कि मैंने उस घर में सिद्धार्थ के साथ 140 दिन बिताए। मैं वाकई उससे जुड़ा हुआ था, क्योंकि बाहर मेरा कोई दोस्त नहीं था। वहीं, जिस तरह का कनेक्शन उसके साथ था, वैसा किसी के साथ नहीं हुआ था। मतलब लड़ना तो चार-चार दिन और हंसना तो चार चार दिन। 

यह भी पढ़ें: 'ड्रीम गर्ल 2' की आलोचना पर आयुष्मान ने दिया जवाब, बोले- आप यहां लॉजिक नहीं लगा सकते

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed