क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी शेविंग करवाने के लिए किसको रखा है। ये वीडियो अक्षय कुमार के सारे राज खोल देगा। आप भी देखिए...
पढ़ें- पहली बार टीवी पर नजर आएंगे जॉनी लीवर, क्या फिल्मों का हुआ टोटा?
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने फैंस के साथ हमेशा कनेक्टिड रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्की अपनी बेटी नितारा के साथ दिखाई दे रहे हैं।
आज अक्षय कुमार की बेटी नितारा का आज बर्थडे है। अपनी इस नन्हीं परी के जन्मदिन पर अक्षय ने अपनी लाइफ के खूबसूरत पलों को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। दरअसल इस वीडियो में नितारा अपने पापा की शेविंग करती दिख रही है।
अक्षय कुमार ने अपने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘मेरे हर दिन का सबसे पसंदीदा लम्हा…। मेरी बेटी सिंक पर बैठकर मेरी शेविंग कर रही है। यह एक यादगार लम्हा है। प्यारी बेटी तुम्हें जन्मदिन की बधाई। मेरी बस एक ही प्रार्थना है कि तुम कभी बड़ी न होना।’
5 of 5
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
बता दें कि अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी बेटी कभी-कभी उनकी शेविंग ही नहीं मेकअप भी करती है। नितारा की बात की जाए तो ट्विंकल खन्ना को लगता है कि वो आदतों में एक दम उन पर गई है।