{"_id":"58feb4e94f1c1b9928c0ca05","slug":"akshay-kumar-reacts-to-controversy-on-him-winning-national-award-take-my-award-back-they-want","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल अवॉर्ड पर बोले अक्षय, 'चाहें तो वापस ले जाएं ये अवॉर्ड'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेशनल अवॉर्ड पर बोले अक्षय, 'चाहें तो वापस ले जाएं ये अवॉर्ड'
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : औ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार को जब से 'रुस्तम' और 'एयरलिफ्ट' फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है, तभी से वह लोगों की आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। अक्षय ने पहले इस मुद्दे पर कहा था कि उन्होंने कोई अवॉर्ड पाने के लिए कभी किसी को फेवर नहीं किया। उन्होंने इस मुद्दे पर अब कहा है कि लोगों को लगता है कि वह इस अवॉर्ड के लायक नहीं हैं तो इसे ले जाएं।
अक्षय ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, 'मैं पिछले 25 सालों से ये देख रहा हूं। कोई भी अवॉर्ड जीतता है तो सभी बातें करते हैं। इसमें कुछ नया नहीं है। कुछ लोग होते हैं जो हमेशा विवाद खड़ा करते हैं, इसे अवॉर्ड नहीं जीतना चाहिए था, उसे अवॉर्ड जीतना चाहिए था।' अक्षय ने कहा कि उन्होंने 26 साल बाद ये अवॉर्ड जीता है, अगर किसी को दिक्कत है तो वह ये अवॉर्ड वापस ले जा सकता है।
ये भी पढ़ें- इस डायरेक्टर ने खोला राज, बताया क्यों नहीं मिला आमिर खान को नेशनल अवॉर्ड
विज्ञापन
अक्षय ने ये सभी बातें मूवी स्टंट आर्टिस्ट असोसिएशन के एक कार्यक्रम में बोलीं। उन्होंने बॉलीवुड में स्टंट करने वाले पुरुषों और महिलाओं के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्च की है जिसका लाभ फिल्म इंडस्ट्री के 380 स्टंटमैन को मिलेगा। इस योजना के तहत सभी स्टंटमैन को 10 लाख तक का बीमा कवरेज मिलेगा।
ये भी पढ़ें- जवानों के बाद अब स्टंटमैन की मदद के लिए आगे आए अक्षय
अक्षय इस वक्त कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह महेश्वर में ट्विंकल खन्ना की फर्स्ट प्रोडक्शन फिल्म 'पैड मैन' की शूटिंग कर रहे हैं वहीं भूमि फडनेकर के साथ 'टॉयलेट: एक प्रेम' कथा का प्रमोशन शुरू करने वाले हैं। 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी और ये इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म से टक्कर लेगी। इसके बाद अक्षय 'मुगल' की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे जो टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार की जिंदगी पर आधारित है।