फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   National Film Awards Jury Head Priyadarshan Says Why Waste An Award On Aamir Khan

इस डायरेक्टर ने खोला राज, बताया क्यों नहीं मिला आमिर खान को नेशनल अवॉर्ड

Sat, 08 Apr 2017 03:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 08 Apr 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
National Film Awards Jury Head Priyadarshan Says Why Waste An Award On Aamir Khan
प्रियदर्शन
अक्षय कुमार को फिल्म 'रुस्तम' और 'एयरलिफ्ट' के लिए अपनी जिंदगी का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला। इस घोषणा के बाद ट्विटर पर ज्यूरी के फैसले की जमकर आलोचना हो रही है। लोगों का कहना है कि अक्षय की बजाय आमिर खान को ये अवॉर्ड मिलना चाहिए था। अब 64वें नेशनल अवॉर्ड ज्यूरी के हेड प्रियदर्शन ने इस फैसले पर सफाई दी है।
विज्ञापन


मुंबई मिरर को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अक्षय ही इस अवॉर्ड के असल हकदार थे इसलिए ज्यूरी ने उन्हें ये अवॉर्ड दिया। प्रियदर्शन ने कहा, 'मेरे साथ 38 ज्यूरी मेंबर थे। आप इतने सारे लोगों के फैसले पर कैसे सवाल उठा सकते हैं? पिछले साल रमेश सिप्पी ज्यूरी के हेड थे। उन्होंने अमिताभ बच्चन को फिल्म 'पीकू' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया था तब किसी ने उनसे सवाल क्यों नहीं किया? '
विज्ञापन


आमिर को अवॉर्ड न मिलने पर प्रियदर्शन ने कहा, 'आमिर ने पिछले दिनों कहा था कि अगर उन्हें अवॉर्ड मिलता है तो वो पर्सनली उसे लेने के लिए नहीं आएंगे। जहां तक मुझे याद है, जब आमिर की फिल्म 'तारे जमीन पर' को नेशनल अवॉर्ड मिला था, तब भी आमिर उस समारोह में मौजूद नहीं थे। इसलिए किसी ऐसे एक्टर को अवॉर्ड क्यों देना।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज वाजपेयी की फिल्म 'अलीगढ़' को एक भी अवॉर्ड न मिलने पर प्रियदर्शन ने कहा कि इस साल बॉलीवुड के मुकाबले क्षेत्रीय सिनेमा से ज्यादा अच्छी फिल्में आई हैं। इन फिल्मों में न ही सिर्फ एंटरटेनमेंट है बल्कि ये सामाजिक मुद्दों को भी छूती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed