फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay kumar develops website for army jawans 'bharat ke veer'

अक्षय कुमार ने बनवाई जवानों के लिए वेबसाइट, राजनाथ करेंगे उद्घाटन

Mon, 10 Apr 2017 12:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक
amarujala.com- Presented by: अभिषेक Updated Mon, 10 Apr 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
Akshay kumar develops website for army jawans 'bharat ke veer'

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने देश के जवानों के लिए एक वेबसाइट 'भारत के वीर जवान' और मोबाइल ऐप तैयार किया है। इस वेबसाइट के जरिए ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिवारों को दान दिया जा सकेगा।

विज्ञापन


इस वेबसाइट का उद्घाटन 9 अप्रैल यानि कल केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। गृह मंत्रालय की ओर से शनिवार को यहां जारी एक बयान के अनुसार, गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू और अभिनेता अक्षय कुमार भी रविवार को होने वाले इस समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन


बयान के मुताबिक, 'दान दी गई राशि को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल/केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवानों के निकटतम परिजनों के खाते में जमा कर दिया जाएगा। इस वेबसाइट के जरिए कोई भी अपनी इच्छानुसार किसी भी वीर की आर्थिक सहायता कर सकता है या 'भारत के वीर' कोष में दान दे सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay kumar develops website for army jawans 'bharat ke veer'
अक्षय कुमार

सूत्रों के अनुसार 'इस वेबसाइट को तकनीकी रूप से नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर और भारतीय स्टेट बैंक का सहयोग प्राप्त है। इसका अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के लिए इस पर 15 लाख रुपये की सीमा भी लगाई गई है।

दान राशि इस सीमा से अधिक होने की स्थिति में, दान दाता को इसकी सूचना मिल जाएगी और वे अपने दान का कुछ हिस्सा किसी अन्य खाते में जमा करा सकते हैं।'

इस कार्यक्रम में 'भारत के वीर' का प्रबंधन एक समिति करेगी, जिसमें प्रतिष्ठित व्यक्ति और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed