अहान पांडे और अनीत पड्डा: एयरपोर्ट पर कैमरों से बचते दिखे 'सैयारा' स्टार्स, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- सैयारा फेम अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी अक्सर चर्चाओं में रहती है।
- अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- जानिए वीडियो में क्या है खास और क्यों फिर चर्चा में आई ये जोड़ी।
विस्तार
वायरल हुआ दोनों का वीडियो
वीडियो में दोनों एक्टर्स को जल्दी-जल्दी चलते हुए देखा गया, जहां उन्होंने अपने चेहरे मास्क और हाथों से ढक रखे थे ताकि कैमरों से बच सकें। अनीत पड्डा ने इस दौरान क्रॉप टॉप और कैशुअल पैंट पहनी हुई थी, जबकि अहान व्हाइट टी शर्ट, हुडी और जींस में नजर आए। दोनों ने मास्क भी लगाया हुआ था। जैसे ही पैपराजी ने उन्हें घेरा, दोनों थोड़े असहज नजर आए और बिना ज्यादा रुकावट के आगे बढ़ते दिखे।
सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई। कई लोगों ने दोनों की जोड़ी को लेकर एक्साइटमेंट जताई, वहीं कुछ ने कहा कि नए स्टार्स होने की वजह से वे अभी पब्लिक अपीयरेंस में सहज नहीं हैं।
देखें वीडियो-
फिल्म ‘सैयारा’ की सफलता के बाद दोनों लगातार सुर्खियों में हैं। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अहान पांडे की नई फिल्म का ऐलान हो गया है। वह अली अब्बास जफर की फिल्म में शरवरी के साथ दिखाई देंगे। वहीं अनीत पड्डा मेडॉक स्टूडियोज की अगली फिल्म शक्ति शालिनी में नजर आएंगी, जो इसी साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है।
ये भी पढ़ें- वायरल वीडियो: टाइगर श्रॉफ की परफॉर्मेंस के दौरन मंच पर आया कुत्ता, अभिनेता का था ऐसा रिएक्शन
