Afwaah OTT Release: सोशल ड्रामा 'अफवाह' की ओटीटी पर दस्तक, जानें कहां देख सकेंगे नवाजुद्दीन-भूमि की यह फिल्म?
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर स्टारर सोशल ड्रामा 'अफवाह' ओटीटी पर दस्तक दे चुकी हैं। जानें इसका लुत्फ कहां उठा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'अफवाह' पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं, अगर आप नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भूमि पेडनेकर और सुमित व्यास स्टारर इस मूवी का लुत्फ थिएटर में नहीं उठा सके हैं। तो आपके पास इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने का सुनहरा अवसर है। आइए जान लेते हैं कि फिल्म को आप कब और कहां देख सकते हैं-
'अफवाह' की ओटीटी पर दस्तक
फिल्म 'अफवाह' अपनी रिलीज के करीब दो महीने बाद 30 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'वे कहते हैं, अफवाह सबसे अच्छी तरह से बढ़ती हैं। अंधेरा और यह जंगल की आग की तरह फैल रहा है। यह जानने के लिए देखें कि कैसे तीन जिंदगियां गॉसिप के जाल में फंस जाती हैं। अफवाह, अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।'
Rasha Thadani: अजय देवगन की इस फिल्म से डेब्यू करेंगी रवीना टंडन की बेटी राशा, रिलीज डेट भी आई सामने
View this post on Instagram
सीमित सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फिल्म
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर स्टारर यह फिल्म सीमित सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कई सिनेप्रेमियों ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की थी कि उन्हें अपने नजदीकी थिएटर में इसके शो नहीं मिल पा रहे हैं। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा था,'यह गलत है। यदि आप सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं, तो आप इसे दर्शकों के लिए कर रहे हैं। इसे लोगों तक पहुंचना चाहिए। अब, क्या होगा कि फिल्म का कलेक्शन कम होगा, फिर लोग कहेंगे कि फिल्म नहीं चल रही है और इसका असर एक्टर्स पर भी पड़ता है। लोगों को कहीं भी शो नहीं मिल रहा।'
Kareena Kapoor: करीना कपूर के इंडस्ट्री में 23 वर्ष पूरे, खास पोस्ट के साथ दिन को बनाया यादगार
ओटीटी रिलीज से मेकर्स को उम्मीद
'अफवाह' ने अपनी सीमित रिलीज के कारण केवल 30 लाख रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। मूवी का क्लैश 'द केरल स्टोरी' से हुआ था, जिसकी आंधी में यह पूरी तरह गायब हो गई थी। अब मेकर्स को इसकी ओटीटी स्ट्रीमिंग से काफी उम्मीदें हैं।