Kareena Kapoor: करीना कपूर के इंडस्ट्री में 23 वर्ष पूरे, खास पोस्ट के साथ दिन को बनाया यादगार
करीना कपूर ने इंडस्ट्री में 23 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस खास अवसर पर एक्ट्रेस ने 'द बकिंघम मर्डर' के सेट से बेहतरीन तस्वीर साझा कर स्पेशल नोट लिखा है।
विस्तार
'कभी खुशी कभी गम' की पू से लेकर 'जब वी मेट' की गीत तक करीना कपूर ने अपनी आइकॉनिक भूमिकाओं से दर्शकों के दिल में अपनी अलग जगह बनाई है। करीना ने अपनी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति से भारतीय सिनेमा में काफी प्रभाव डाला है। एक्टिंग से लेकर फैशन आइकन के तौर पर जानी जाने वाली करीना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 23 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस खास अवसर पर एक्ट्रेस को बेहतरीन पोस्ट के जरिए अपने सक्सेस को एन्जॉय करते देखा गया है।
इंडस्ट्री में करीना के 23 वर्ष पूरे
करीना कपूर ने शुक्रवार को इंडस्ट्री में अपने 23 वर्ष पूरे कर लिए। इस मौके पर उन्होंने हंसल मेहता की 'द बकिंघम मर्डर' के सेट से अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर इसका जश्न मनाया। इसके साथ ही करीना ने एक नोट लिख शोबिज में अपने 23 वर्ष की प्रतिबद्धता को भी याद किया। फोटो में करीना की आंखें एक क्लैपरबोर्ड के पीछे नजर आ रही हैं, जिस पर टीबीएम शूट लिखा हुआ है।
Priyamani: 'मुझे अपने पति के प्रति जवाबदेह होना होगा', प्रियामणि ने फिल्म में किसिंग सीन ना देने की बताई वजह
View this post on Instagram
करीना कपूर का खास नोट
इस तस्वीर के साथ बेबो ने कैप्शन में लिखा है, 'कैमरे के सामने उपस्थिति दर्ज कराने को आज 23 वर्ष पूरे हो गए और अभी 23 वर्ष और बाकी हैं। करीना का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस समेत सितारे भी करीना को उनकी इस सक्सेसफुल जर्नी के लिए शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। नेहा धूपिया ने कमेंट कर लिखा है, 'और अधिक।' शिबानी दांडेकर ने लिखा, 'अब तक का सबसे अच्छा।' वहीं, विजय वर्मा लिखते हैं, 'बहुत-बहुत बधाई बेबो जी, आप सर्वश्रेष्ठ हैं।'
Neha Dhupiya: मुश्किल में फंसी नेहा तो मदद के लिए सोनू ने बढ़ाया हाथ, एक्ट्रेस ने कहा- 'सबसे रिलाएबल हेल्पलाइन'
करीना कपूर का फिल्मी करियर
करीना कपूर ने वर्ष 2000 में अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। 23 वर्षों की अवधि में, एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्में दीं और शक्तिशाली प्रदर्शन से अपनी छाप भी छोड़ी। करीना के करियर की बेहतरीन फिल्मों में '3 इडियट्स', 'जब वी मेट', 'कभी खुशी कभी गम', 'ओमकारा' और 'चमेली' शामिल हैं। बेबो ने अब तक 60 से अधिक फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस आखिरी बार आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आई थीं।