फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   after Samarth two more wildcards dipika arya raghav sharma to spice up the game on Salman show as per reports

Bigg Boss 17: बिग बॉस में 'तहलका' मचाने आ रही हैं सनी आर्य की पत्नी! होने जा रही इन दो वाइल्ड कार्ड एंट्री

Sun, 05 Nov 2023 01:39 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 05 Nov 2023 01:39 PM IST
सार

बिग बॉस 17 टीआरपी की रेस में बाकी शोज को पीछे छोड़ता जा रहा है। शो को शुरू हुए अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं और अभी से ही दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट मिलने लगा है।

विज्ञापन
after Samarth two more wildcards dipika arya raghav sharma to spice up the game on Salman show as per reports
दीपिका आर्या और राघव शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 17 टीआरपी की रेस में बाकी शोज को पीछे छोड़ता जा रहा है। शो को शुरू हुए अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं और अभी से ही दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट मिलने लगा है। कंटेस्टेंट्स के आपसी झगड़े और कपल्स के बीच फाइट तो शो का हाइलाइटिंग प्वाइंट बना ही रहता है। अब मेकर्स वाइल्ड कार्ड एंट्रीज से घर का माहौल बदलने के प्रयास में हैं। 

विज्ञापन

हाल ही में समर्थ जुरेल और मनस्वी ममगई ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली। मनस्वी एक हफ्ते में ही शो से बाहर हो गईं, जबकि समर्थ लव ट्रायंगल का गेम घर में खेल रहे हैं। अब खबर है कि मेकर्स कुछ और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स को घर में तवज्जो दे सकते हैं। दो लोगों के नाम सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

after Samarth two more wildcards dipika arya raghav sharma to spice up the game on Salman show as per reports
बिग बॉस 17 - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'तहलका प्रैंक' यूट्यूबर सनी आर्य की वाइफ दीपिका आर्य शो में एंट्री ले सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो सिंगल कंटेस्टेंट के तौर पर आए सनी आर्य का नाम भी कपल लिस्ट में शामिल हो जाएगा। इसके अलावा एक और नाम सामने आया है, जो इन्फ्लुएंसर्स की कैटेगरी में शामिल है। एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान जैसे यू्ट्यूबर्स के साथ वीडियो बनाने वाले राघव शर्मा भी 'बिग बॉस 17' में हिस्सा ले सकते हैं। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर उनका भी नाम सामने आया है।

विज्ञापन

बिग बॉस के लेटेस्ट अपडेट की बात करें, तो मनस्वी ममगई शो से एविक्ट हो गई हैं। वहीं, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की आपसी तू तू-मैं मैं जारी है। रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड में सिंगर किंग ने शो में शिरकत की और सभी को उस कंटेस्टेंट के मुंह पर दिल का दरवाजा बंद करने को कहा, जिसे वह अपने दिल से निकालना चाहते हैं। इस दौरान ईशा ने मुनव्वर के, तो ऐश्वर्या ने विक्की के मुंह पर दरवाजा बंद किया।

यह भी पढ़ें: एडवांस बुकिंग में 'पठान' को मात देगा टाइगर! पहले दिन इतने करोड़ का आंकड़ा किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed