फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan tiger 3 actor defeats Shah Rukh Khan Pathaan First Day advance booking with massive number Reports

Tiger 3 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 'पठान' को मात देगा टाइगर! पहले दिन इतने करोड़ का आंकड़ा किया पार

Sun, 05 Nov 2023 01:29 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 05 Nov 2023 01:29 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan tiger 3 actor defeats Shah Rukh Khan Pathaan First Day advance booking with massive number Reports
टाइगर 3, पठान वर्सेज टाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान और कटरीना कैफ की 'टाइगर-3' की रिलीज को अब सिर्फ चंद दिन शेष हैं। यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसे 'पठान', 'जवान' और 'गदर-2' को मात देने के लिए भी तैयार है। आज से 'टाइगर-3' की एडवांस बुकिंग कुछ राज्यों में शुरू हो गई है। यशराज फिल्म्स की पांचवी स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'टाइगर 3' के लिए दर्शकों के बीच जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है। बता दें कि जब से फिल्म की रिलीज डेट का सामने आई है, तभी से अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म के एडवांस बुकिंग के आंकड़े सभी को हैरान कर रहे हैं।
विज्ञापन


एडवांस बुकिंग में पठान को देगी मात?
मेकर्स ने हाल ही में 'टाइगर-3' का प्रोमो जारी किया था, जिसमें इमरान टाइगर को ललकारते नजर आ रहे थे, तो वहीं टाइगर ने भी इमरान को धूल चटा दी थी। इस प्रोमो को दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं, अब एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखकर यह लग रहा है कि सलमान खान की यह फिल्म शाहरुख खान की 'पठान' को भी पीछे छोड़ सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया के जन्मदिन पर जमकर लुटाया प्यार, शेयर की अनदेखी तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन


एक करोड़ का आंकड़ा किया पार 
इस फिल्म के एडवांस बुकिंग की जबर्दस्त शुरुआत हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले ही दिन कुछ घंटों में फिल्म की कमाई एक करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है। पीवीआर पर 20,000, सिनेपोलिस पर 3,800 कुल मिलाकर 23,800 की एडवांस बुकिंग हो गई है। वहीं, बताया जा रहा है कि 33,090 टिकट पहले ही बेचे जा चुके हैं और अभी भी बुकिंग जारी है। सलमान के फैंस के बीच फिल्म के लिए गजब का उत्साह है। 

दिवाली के दिन होगी रिलीज
बता दें कि 'टाइगर 3' दिवाली के दिन यानी 12 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें सलमान के साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम रोल में नजर आएंगे। 'टाइगर 3' हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी डब वर्जन में देखी जा सकेगी। इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो होगा। एक बार फिर फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान साथ नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Salman Khan: कितनी महिलाओं को डेट कर चुके हैं सलमान खान? अजय-काजोल के सामने हुआ बड़ा खुलासा, वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed