{"_id":"642d3196ade6891f55054884","slug":"after-don-once-again-shahrukhkhan-tasted-banarasi-paan-at-nmacc-video-goes-viral-on-social-media-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ShahRukh Khan: जब पठान ने जुबान पर चढ़ा बनारसी पान का रंग, वायरल वीडियो देख फैंस भी रह गए दंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ShahRukh Khan: जब पठान ने जुबान पर चढ़ा बनारसी पान का रंग, वायरल वीडियो देख फैंस भी रह गए दंग
Wed, 05 Apr 2023 02:17 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Wed, 05 Apr 2023 02:17 PM IST
सार
शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें डॉन में बनारसी पान का स्वाद चखने वाले शाहरुख खान पान खाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीते दिनों मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंट्रल इवेंट (एनएमएसीसी) का उद्घाटन किया गया है। इस उद्घाटन समारोह में देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया था। एनएमएसीसी के इस उद्घाटन समारोह में हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई सितारे भी नजर आए। अब पार्टी से जुड़े कई सितारों की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। उनमें से एक बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी हैं। एनएमएसीसी के उद्घाटन समारोह में किंग खान को पान खाते हुए देखा गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड बबल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पान खाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिनेता को ब्लैक कलर के पठानी कुर्ते में देखा जा सकता है। वह मुंह में पान दबाए और हाथ में पान लिए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे है। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
आपको बता दें कि एनएमएसीसी के उद्घाटन समारोह में शाहरुख खान पर परफॉर्मेंस के लेकर भी चर्चा में थे। उन्होंने साल 1997 में आई फिल्म 'दिल तो पागल है' के 'ले गई ले गई' गाने पर शानदार डांस किया था। इस परफॉर्मेंस का एक रिहर्सल वीडियो भी सामने आया था। जिसमें शाहरुख खान मस्ती करते हुए भी दिखाई दे रहे थे।
वीडियो में वह बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक दावर और कोरियोग्राफर अनीशा जेनेट के साथ डांस करते नजर आ रहे थे। जैसे-जैसे स्टेप्स अनीशा और श्यामक दावर उन्हें सिखा रहे हैं वह वैसे ही मूवी करते नजर आ रहे थे।
वीडियो में पीछे से उनके फैंस भी खूब शोर मचा रहे था।
यह भी पढ़ें: क्या फिर एक हो गए सुष्मिता और रोहमन शॉल? एक्स बॉयफ्रेंड पर प्यार लुटाती नजर आईं एक्ट्रेस