{"_id":"590fee424f1c1b50548515b0","slug":"after-baahubali-2-aamir-khan-s-dangal-becomes-second-highest-grossing-indian-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बाहुबली 2' के बाद ये बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाहुबली 2' के बाद ये बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Mon, 08 May 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
बाहुबली 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बाहुबली 2' कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारतीय सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। इसके साथ ही आमिर खान की 'दंगल' दूसरी फिल्म बन गई है जिसने दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई की है।
एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित 'बाहुबली 2' ने केवल नौ दिनों के अंदर ही 1000 करोड़ से ऊपर की कमाई की है। फिल्म ने भारत में 800 करोड़ और विदेश में 200 करोड़ कमाए हैं। वहीं 5 मई को चीन में रिलीज हुई आमिर खान की 'दंगल' कमाई के मामले में 'बाहुबली 2' को टक्कर देती दिख रही है। 'दंगल' ने चीन में अपने पहले वीकेंड 80 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 824 करोड़ हो गई है। इस फिल्म ने उन्हीं की 'पीके' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिसने 792 करोड़ की कमाई की थी।
चीन में फिल्म की पहले दिन की कमाई लगभग 15 करोड़ रूपये दर्ज की गई। इससे पहले आमिर खान की फिल्म 'पीके' को भी चीन में 4,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, जिसने इस देश में 100 करोड़ का कारोबार किया था। 'दंगल' ने चीन में 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने का रिकॉर्ड भी बनाया है। उनकी फिल्मों को चीन में काफी पसंद किया जाता है। चाहे 2009 में आई 'थ्री इडियट्स' हो या 'दंगल', सभी ने वहां अच्छा बिजनेस किया है।