फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adnan Sami Mother Passes Away at the age of 77 Singer wrote Heartfelt note on social media

Adnan Sami Mother Passes Away: अदनान सामी की मां का हुआ निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 07 Oct 2024 10:24 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 07 Oct 2024 10:24 AM IST
सार

अदनान सामी की मां बेगम नौरीन सामी खान का सोमवार (7 अक्तूबर) को निधन हो गया। इस दुखद खबर को गायक ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैेंस के साथ साझा किया। 

विज्ञापन
Adnan Sami Mother Passes Away at the age of 77 Singer wrote Heartfelt note on social media
बेगम नौरीन सामी खान, अदनान सामी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर गायक अदनान सामी की मां बेगम नौरीन सामी खान का निधन हो गया है। वह 77 साल की थीं। इस बारे में खुद अदनान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को जानकारी दी है। उनके निधन के पीछे की वजह का अभी सामने नहीं आ सकी है। 

विज्ञापन

Madonna Brother Death: मैडोना के छोटे भाई क्रिस्टोफर सिस्कोन का निधन, कैंसर के कारण 63 की उम्र में गंवाई जान

विज्ञापन

अदनान ने साझा किया भावुक नोट

अदनान ने सोमवार को भावुक पोस्ट में लिखा , "मैं बहुत दुख के साथ हमारी प्यारी मां बेगम नौरीन सामी खान के निधन के बारे में बता रहा हूं... इस समय हम गहरे दुख में डूबे हुए हैं। वह एक अविश्वसनीय महिला थीं, जिन्होंने अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्यार और खुशी साझा की। हम उन्हें बहुत याद करेंगे। कृपया उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करें। अल्लाह हमारी प्यारी मां को जन्नत-उल-फिरदौस में दें...आमीन..."।

विज्ञापन

लोगों ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आते ही प्रशंसकों और फॉलोअर्स ने अपने कमेंट के जरिए  संवेदनाएं व्यक्त करनी शुरू कर दीं। अभिनेत्री मिनी माथुर ने टिप्पणी करके दुख जताया। वहीं, गायक राघव ने भी शोक व्यक्त किया।  एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "ईश्वर आपको इस अथाह दुख से उबरने की शक्ति दे।" एक अन्य ने टिप्पणी की, "अल्लाह उन्हें जन्नत में सबसे अच्छी जगह दें। मां को खोने से बड़ा कोई नुकसान नहीं है। अल्लाह आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे।"

विज्ञापन

इस फिल्म में सुनाई देगी अदनान की आवाज

वर्क फ्रंट की बात करें तो अदनान ने अब तक कई गानों से लोगों के दिलों पर राज किया है। हालांकि, काफी समय से उन्होंने हिंदी फिल्मों के लिए गाने नहीं गाए हैं। आखिरी बार उन्होंने बजरंगी भाईजान के गाने 'भर दो झोली मेरी' में अपनी आवाज दी थी। नौ साल के इंतजार के बाद फैंस को आगामी फिल्म कसूर में उनकी आवाज एख बार फिर से सुनने को मिलेगी। 
Kangana Ranaut: कंगना से भिड़कर कहीं के नहीं सेंसर बोर्ड के ये अफसर, हाईकोर्ट में अब सुलह सफाई तक पहुंची बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed