{"_id":"590193914f1c1baf2bc0c4ea","slug":"actor-vinod-khanna-passes-away-at-the-age-70-in-mumbai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड को बिलखता छोड़ गया 'अमर', अमिताभ-ऋषि जैसी हस्तियों ने नम आंखों से दी विदाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड को बिलखता छोड़ गया 'अमर', अमिताभ-ऋषि जैसी हस्तियों ने नम आंखों से दी विदाई
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Fri, 28 Apr 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
विनोद खन्ना
एक्टर विनोद खन्ना का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। विनोद खन्ना गुरदासपुर से बीजेपी के सांसद भी थे। वह लंबे समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। दोपहर बाद उनका पार्थिव शरीर उनके मालाबार हिल स्थित उनके घर लाया गया।
जहां अमिताभ बच्चन सहित बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने अपने प्रिय सितारे के अंतिम दर्शन किए। देर शाम 5 बजे करीब उनके घर से शवयात्रा अंतिम संस्कार के लिए वर्ली शमशान घाट के लिए निकली। शवयात्रा के साथ बॉलीवुड शंहशाह अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के अलावा गुलजार, सुभाष घई, ऋषि कपूर जैसी बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।
पढ़िए पल-पल के अपडेट्स
- विनोद खन्ना को उनके छोटे बेटे साक्षी खन्ना ने मुखाग्नि दी, शरीर पंचतत्व में विलीन।
- विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना और रणदीप हुड्डा श्मशान घाट पहुंचे

Mumbai: Akshay Khanna, Abhishek Bachchan and Randeep Hooda at #VinodKhanna 's funeral in Worli pic.twitter.com/d7BFHVH75s
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) April 27, 2017
Mumbai: Actors Rishi Kapoor and Ranjit at #VinodKhanna 's funeral pic.twitter.com/e6bQW2KqsA
— ANI (@ANI_news) April 27, 2017
Mumbai: Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan at #VinodKhanna 's funeral pic.twitter.com/4uZGRwiZ68
— ANI (@ANI_news) April 27, 2017
Mumbai: Subhash Ghai,Dia Mirza,Randhir Kapoor and Praful Patel at #VinodKhanna 's funeral pic.twitter.com/5z8wZysK41
— ANI (@ANI_news) April 27, 2017
बेटे राहुल को पहले ही था पिता की मौत का अंदाजा?
विनोद खन्ना
उनके बेटे राहुल खन्ना को शायद उनकी मौत का अंदाजा कुछ दिन पहले ही हो गया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 23 अप्रैल को एक तस्वीर शेयर की थी और उसके साथ लिखा था, 'एक और सूर्यास्त'।
उधर पीएम मोदी ने भी विनोद खन्ना के निधन पर दुख जताया है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा, 'विनोद खन्ना एक पॉपुलर एक्टर के साथ समर्पित नेता और अद्भुत व्यक्ति थे। उनके निधन पर दुखी हूं। मेरी संवदनाएं साथ हैं।'
कुछ दिन पहले विनोद खन्ना की अस्पताल में इलाज के दौरान की एक फोटो खूब वायरल हुई थी। इस तस्वीर में विनोद खन्ना काफी कमजोर और बीमार नजर आ रहे थे। लोग उनकी ये तस्वीर देखकर हैरत में पड़ गए थे।
ये भ्ाी पढ़ें- माधुरी दीक्षित भी विनोद खन्ना के नशे में बहक गईं थी...
विनोद खन्ना काफी समय से सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। विनोद खन्ना अपनी बेटी कविता खन्ना, बेटे राहुल, अक्षय और साक्षी के साथ मुंबई में रहते थे।
विनोद खन्ना 70 के दशक के फेमस एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने हीरो से पहले विलेन के रोल भी किए थे। 1968 में फिल्म 'मन का मीत' में काम करने के बाद उन्हें पहचान मिलना शुरू हुई थी।
ये भी पढ़ें : जब विनोद खन्ना के पिता ने उन पर तान दी थी बंदूक..
इसके बाद विनोद खन्ना ने ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘इम्तिहान’, ‘इनकार’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘लहू के दो रंग’, ‘कुर्बानी’, ‘दयावान’ और ‘जुर्म’ जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय किया। वो आखिरी बार 2015 में शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आए थे।
ये भ्ाी पढ़ें- पाकिस्तान में जन्मे थे विनोद खन्ना, माली बनकर धोये टॉयलेट, फेल हुई थी लव स्टोरी
पूरा बॉलीवुड विनोद खन्ना की मौत की खबर से सदमे मे है। अमिताभ बच्चन 'सरकार 3' के प्रमोशन के लिए एक इंटरव्यू दे रहे थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि विनोद खन्ना का निधन हो गया है। उन्होंने अपना इंटरव्यू बीच में ही छोड़ दिया और उनके परिवार से मिलने हॉस्पिटल पहुंच गए।One more sunset. pic.twitter.com/1r98GARtew
— Rahul Khanna (@R_Khanna) April 23, 2017
उधर पीएम मोदी ने भी विनोद खन्ना के निधन पर दुख जताया है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा, 'विनोद खन्ना एक पॉपुलर एक्टर के साथ समर्पित नेता और अद्भुत व्यक्ति थे। उनके निधन पर दुखी हूं। मेरी संवदनाएं साथ हैं।'
ये भ्ाी पढ़ें- नहीं रहा मन का मीत... लंबी बीमारी के बाद विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधनWill always remember Vinod Khanna as a popular actor, dedicated leader & a wonderful human. Pained by his demise. My condolences.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2017
कुछ दिन पहले विनोद खन्ना की अस्पताल में इलाज के दौरान की एक फोटो खूब वायरल हुई थी। इस तस्वीर में विनोद खन्ना काफी कमजोर और बीमार नजर आ रहे थे। लोग उनकी ये तस्वीर देखकर हैरत में पड़ गए थे।
ये भ्ाी पढ़ें- माधुरी दीक्षित भी विनोद खन्ना के नशे में बहक गईं थी...
विनोद खन्ना काफी समय से सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। विनोद खन्ना अपनी बेटी कविता खन्ना, बेटे राहुल, अक्षय और साक्षी के साथ मुंबई में रहते थे।
विनोद खन्ना 70 के दशक के फेमस एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने हीरो से पहले विलेन के रोल भी किए थे। 1968 में फिल्म 'मन का मीत' में काम करने के बाद उन्हें पहचान मिलना शुरू हुई थी।
ये भी पढ़ें : जब विनोद खन्ना के पिता ने उन पर तान दी थी बंदूक..
इसके बाद विनोद खन्ना ने ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘इम्तिहान’, ‘इनकार’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘लहू के दो रंग’, ‘कुर्बानी’, ‘दयावान’ और ‘जुर्म’ जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय किया। वो आखिरी बार 2015 में शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आए थे।
ये भ्ाी पढ़ें- पाकिस्तान में जन्मे थे विनोद खन्ना, माली बनकर धोये टॉयलेट, फेल हुई थी लव स्टोरी
ये भ्ाी देख्ाें- सिर्फ 60 सेकंड में देखिए विनोद खन्ना की पूरी जीवनी!Veteran actor Vinod Khanna passes away at 70 pic.twitter.com/L2uynVdECH
— ANI (@ANI_news) April 27, 2017