फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में जन्मे थे विनोद खन्ना, माली बनकर धोये टॉयलेट, फेल हुई थी लव स्टोरी

Fri, 28 Apr 2017 09:29 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल Updated Fri, 28 Apr 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
renowned bollywood actor and mp vinod khanna passes away, life profile and secrets
विनोद खन्ना
पंजाब के गुरदासपुर से सांसद व मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना नहीं रहे। जानिए उनकी जिंदगी के बारे में ऐसी बातें, जो यकीनन आपने पहले नहीं सुनी होंगी।


ये भी पढ़ें- जिंदगी तो बेवफा है एक दिन ठुकराएगी.... नहीं रहे विनोद खन्ना, मुंबई के अस्पताल में निधन
renowned bollywood actor and mp vinod khanna passes away, life profile and secrets
विनोद खन्ना
एक्टर विनोद खन्ना का आज देहांत हो गया। वे 70 वर्ष के थे और उन्होंने मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे काफी समय से बीमार थे और पिछले दिनों उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी। इसे देखकर देश भर के लोगों में हड़कंप मच गया था, तब से लोग उनकी सलामती की दुआ मांग रहे थे। पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और लोगों का चहेता एक्टर उन्हें छोड़कर चला गया।
renowned bollywood actor and mp vinod khanna passes away, life profile and secrets
विनोद खन्ना
6 अक्टूबर, 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में जन्मे विनोद की जिंदगी की कहानी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं थी। साधारण परिवार से होने के बाद बॉलीवुड एक्टर बनने और फिर ओशो के आश्रम में माली बने। शादीशुदा जिंदगी खत्म करने को लेकर वो हमेशा ही सुर्खियों में रहे। पाकिस्‍तान से संबंध रखने वाले विनोद खन्‍ना ने एक पाकिस्‍तानी फिल्‍म गॉडफादर में मुख्‍य भूमिका निभाई, जो 2007 में रिलीज हुई। 1997 में राजनीति में आए और गुरदासपुर से सांसद बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
renowned bollywood actor and mp vinod khanna passes away, life profile and secrets
अपने बेटे राहुल के साथ विनोद खन्ना
भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद विनोद खन्ना का परिवार मुंबई आ गया था। मुंबई और दिल्ली में स्कूली पढ़ाई के बाद कॉलेज के दिनों के दौरान विनोद इंजीनियर बनना चाहते थे। पिता ने उनका एडमिशन कॉमर्स कॉलेज में भी करा दिया था, लेकिन विनोद का पढ़ाई में मन नहीं लगा। विनोद के अनुसार, कॉलेज लाइफ में उनकी कई गर्लफ्रेंड्स थीं। यहीं उनकी मुलाकात गीतांजलि से हुई। गीतांजलि विनोद की पहली पत्नी थीं। कॉलेज से ही उनकी लव-स्टोरी शुरू हुई थी।
विज्ञापन
renowned bollywood actor and mp vinod khanna passes away, life profile and secrets
विनोद खन्ना
विनोद के मुताबिक, एक पार्टी के दौरान उनकी मुलाकात सुनील दत्त से हुई थी। सुनील एक फिल्म के लिए अपने भाई के किरदार के लिए किसी नए एक्टर की तलाश में थे। उन्होंने विनोद खन्ना को वो रोल ऑफर किया। लेकिन जब ये बात उनके पिता को पता चली तो वह नहीं माने। हालांकि, विनोद की मां ने उनके पिता को इसके लिए राजी कर लिया और दो साल का वक्त दिया। पिता ने कहा कि दो साल तक कुछ ना कर पाए तो फैमिली बिजनेस ज्वाइन कर लेना।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed