बात उस दौर की है जब विनोद खन्ना दोबारा फिल्मों में लौटकर आए थे और लौटकर उन्होंने रोमांटिक रोल प्ले करने शुरु किए। उस वक्त फिरोज खान एक फिल्म बना रहे थे 'दयावान'।
कुर्बानी फिल्म करते हुए फिरोज औऱ विनोद में दोस्ताना हो गया था औऱ जब विनोद लौटे तो फिरोज ने उनको दयावान का लीड रोल ऑफर कर दिया। फिरोज जानते थे कि विनोद से बेहतर वो रोल कोई निभा ही नहीं सकता।
ये भ्ाी देख्ाें- सिर्फ 60 सेकंड में देखिए विनोद खन्ना की पूरी जीवनी!
विनोद ने भी हां कर दी। फिल्म के लिए उस वक्त पॉपुलर हीरोइनें न मिली क्योंकि फिल्म में हीरोइन का किरदार छोटा और वेश्या का था।
फिरोज ने माधुरी से संपर्क किया जो उस वक्त संघर्ष कर रही थी। माधुरी ने झट से हां कर दी, हालांकि उनके भीतर एक मलाल था कि हीरो उम्र में उनसे काफी बड़ा था...लेकिन माधुरी विनोद खन्ना के स्टारडम और सम्मोहन के आगे इस कदर बेबस थी कि उन्होंने भी हां कर दी।
ये भ्ाी देख्ाें- नहीं रहा बॉलीवुड का जब्बर
तो कुल मिलाकर फिरोज को विनोद और माधुरी के रूप में फिल्म के हीरो हीरोइन मिल चुके थे।
लेकिन असली समस्या तो आगे आने वाली थी....
FlashBack : विनोद खन्ना-माधुरी के इस हॉट किस से मच गया था बवाल, माधुरी को भी बाद में हुआ मलाल
फिरोज खान ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। फिल्म में विनोद खन्ना और माधुरी के बीच एक लिप लॉक और इंटीमेट सीन फिल्माया जाना था। सभी को लगा कि माधुरी इसके लिए राजी नहीं होंगी। लेकिन माधुरी ने इस सीन को बिना हिचकिचाहट के शूट कर सभी को आश्चर्य में डाल दिया।
ये भ्ाी पढ़ें- नहीं रहा मन का मीत... लंबी बीमारी के बाद विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन
फिरोज भी माधुरी के बेबाक रवैये से चौंक उठे थे। बहरहाल शूट की तैयारी की गई और माधुरी और विनोद तैयार हो गए।
गीले बदन कम कपड़ों में दो सितारों पर शूट किया जा रहा था और दर्जनों लोग देख रहे थे। तब ये कुछ अचंभा सा लग रहा था कि विनोद इतनी छोटी सी हीरोइन के साथ लिप लॉक दे रहे हैं।
लेकिन ज्यादा निगाहे माधुरी पर थीं।
FlashBack : विनोद खन्ना-माधुरी के इस हॉट किस से मच गया था बवाल, माधुरी को भी बाद में हुआ मलाल
पूरी टीम माधुरी के ऐसे जज्बे को देख अवाक रह गई। लेकिन जब ये फिल्म रिलीज हुई तो दर्शक हैरान रह गए थे क्योंकि उस दौर में वो इस तरह के सीन की कल्पना भी नहीं कर सकते थे जबकि वो सीन उनकी आंखों के सामने परदे पर दिखाए जा रहे थे।
FlashBack : विनोद खन्ना-माधुरी के इस हॉट किस से मच गया था बवाल, माधुरी को भी बाद में हुआ मलाल
उस वक्त फिल्म की कहानी से ज्यादा चर्चा फिल्म में विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित के बीच फिल्माए गए स्मूच और लव मेकिंग सीन की हुई।
आज भी जब इस फिल्म की बात आती है तो सबसे ज्यादा बात माधुरी और विनोद खन्ना के बीच फिल्माए गए किसिंग और लवमेकिंग सीन की जरूर चर्चा होती है।
FlashBack : विनोद खन्ना-माधुरी के इस हॉट किस से मच गया था बवाल, माधुरी को भी बाद में हुआ मलाल
लेकिन इस फिल्म में बोल्ड सीन करने के बाद ही माधुरी को अजीब महसूस होने लगा था और फिल्म करने के तीन-चार साल बाद ही एक इंटरव्यू में उन्होंने कबूल भी किया कि 'दयावान' में किए गए किसिंग सीन के लिए उन्हें पछतावा है।