'रोबोट 2' के लिए सुपरस्टार रजनीकांत से ज्यादा फीस ले रहे अक्षय कुमार
बॉलीवुड के तीनों खानों को पीछे छोड़ते हुए अक्षय कुमार कमाई के मामले में तेजी से आगे निकल गए हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि अक्षय ने फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' की शूटिंग के लिए एक दिन के एक करोड़ रुपए लिए थे। लेकिन अब इससे भी बड़ी खबर सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार ने अपनी ही फिल्म का यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। जी हां, अक्षय की अपकमिंग फिल्म 'रोबोट 2.0' के लिए उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत से भी ज्यादा फीस ली है।
माना जाता है कि रजनीकांत दुनिया में जैकी चैन के बाद सबसे महंगे एक्टर हैं। लेकिन अक्षय कुमार के आगे उनका स्टारडम फीका नजर आ रहा है। पहली बार अक्षय ने कोई साउथ की फिल्म की है और इसके लिए उन्होंने रजनीकांत से ज्यादा फीस ली है।
ये भ्ाी पढ़ें- पार्टी में बैकलेस ड्रेस पहनकर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ अली खान घूरते रह गए
'रोबोट 2' के लिए सुपरस्टार रजनीकांत से ज्यादा फीस ले रहे अक्षय कुमार
इस फिल्म में अक्षय कुमार निगेटिव रोल में नजर आएंगे। इसमें वो एक सिरफिरे साइंटिस्ट डॉ रिचर्ड्स का रोल निभा रहे हैं। ये साइंटिस्ट कुछ ऐसा एक्सपेरिमेंट करता है जिसके परिणाम घातक होते हैं। इससे वो 'क्रो लुक' में बदल जाता है।
इस फिल्म में रजनीकांत रोबोट चिटी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को शंकर ने डायरेक्ट किया है। रजनीकांत और अक्षय कुमार को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में एमी जैक्सन अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। खबरों की मानें तो फिल्म में सिर्फ एक गाना है।
ये भ्ाी पढ़ें- बेटा-बेटी और पति की मौत के बाद ऐसी जिंदगी जी रहीं जगजीत सिंह की पत्नी, 27 साल से नहीं गाया गाना