फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेमा मालिनी: मंच पर मां दुर्गा बनीं ड्रीम गर्ल, 77 की उम्र में दी डांस प्रस्तुति; वीडियो देखकर हैरान हुए फैंस

Wed, 14 Oct 2026 11:24 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 14 Oct 2026 11:24 AM IST
सार

Hema Malini: हेमा मालिनी ने मंच पर मां दुर्गा का किरदार निभाया है। इसके साथ उन्होंने मशहूर बैले 'दुर्गा' प्रस्तुत किया है। इसके लिए सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ हो रही है।
 

विज्ञापन
77 years ol Hema Malini turns Goddess Durga in Navratri ballet leaves fans amazed
हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम@dreamgirlhemamalini
बॉलीवुड की दिग्गज कलाकार हेमा मालिनी एक बार फिर पौराणिक कथाओं की दुनिया में लौटीं है। उन्होंने तेलंगाना में मंच पर देवी दुर्गा का रूप धारण किया और अपना मशहूर बैले 'दुर्गा' प्रस्तुत किया। 77 साल की अभिनेत्री मंच पर लौटीं और सोशल मीडिया पर अपने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने उनकी परफॉर्मेंस को सराहा है।
Trending Videos
77 years ol Hema Malini turns Goddess Durga in Navratri ballet leaves fans amazed
हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम@dreamgirlhemamalini
दुर्गा के किरदार में नजर आईं हेमा मालिनी
अभिनेत्री हाल ही में दुर्गा के किरदार में नजर आईं और उन्होंने डांस प्रस्तुति दी। उन्होंने इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा 'नवरात्रि के पहले दिन अपने सबसे लोकप्रिय बैले 'दुर्गा' को प्रस्तुत करना एक प्यारा और खास अहसास था। मैंने सचमुच खुद को धन्य महसूस किया।'
77 years ol Hema Malini turns Goddess Durga in Navratri ballet leaves fans amazed
हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम@dreamgirlhemamalini
यूजर्स को पसंद आया अभिनेत्री का अभिनय
इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं और अभिनेत्री की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा 'हमेशा की तरह शालीन'। दूसरे ने उनकी प्रस्तुति को 'बहुत ही सुंदर और दैवीय' बताया। एक और यूजर ने लिखा 'आप मेरी बेटी की प्रेरणा हो। वह आपसे मिल चुकी है। आपने उसे प्यार किया था।' एक और यूजर लिखा, 'मेरी ड्रीम गर्ल'।
विज्ञापन
विज्ञापन
77 years ol Hema Malini turns Goddess Durga in Navratri ballet leaves fans amazed
कमेंट - फोटो : सोशल मीडिया
परदे पर हेमा बनीं दुर्गा
बता दें कि अभिनेत्री 27 साल पहले टीवी शो 'जय माता की' में दुर्गा का किरदार निभा चुकी हैं। यह शो दूरदर्शन पर आता था। शो के 180 एपिसोड ने दर्शकों मनोरंजन किया था। आज भी यह शो दूरदर्शन के सबसे लोकप्रिय पौराणिक कहानी वाले धारावाहिकों में शामिल है। इस शो से अभिनेत्री ने अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी थी।
विज्ञापन
77 years ol Hema Malini turns Goddess Durga in Navratri ballet leaves fans amazed
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
डांस से मिलती है संतुष्टि
हेमा मालिनी अपनी बेटियों, ईशा और अहाना देओल के साथ प्रस्तुति देती हैं। वे इसे एक बहुत ही खास अनुभव मानती हैं क्योंकि इससे उन्हें अपनी कलात्मक विरासत को एक साथ आगे बढ़ाने का मौका मिलता है। उन्होंने डांस परफॉर्मेंस के बाद मिलने वाली संतुष्टि के बारे में भी बात की है। उन्होंने कहा कि इसकी तुलना फिल्म बनाने के अनुभव से नहीं की जा सकती।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed