फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bollywood actress neha sharma shares emotional note on dog joys death

Neha Sharma: जॉय के निधन पर टूटीं नेहा शर्मा, पोस्ट शेयर कर जताया दुख, बोलीं- वो हमारी बच्ची थी

Tue, 03 Jun 2025 10:12 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 03 Jun 2025 10:12 AM IST
सार

Neha Sharma Dog Death: अभिनेत्री नेहा शर्मा ने हाल ही में अपने पेट डॉग के निधन की खबर फैंस के साथ शेयर की है। नेहा ने बताया है कि पिछले 15 सालों से उनकी डॉग जॉय ने उनका साथ दिया है, लेकिन अब वो इस दुनिया में नहीं रही।

विज्ञापन
bollywood actress neha sharma shares emotional note on dog joys death
नेहा शर्मा पेट डॉग - फोटो : एक्स- @Officialneha

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा इन दिनों गहरे सदमे में हैं। वजह है उनकी सबसे प्यारी और करीबी साथी- उनकी डॉग 'जॉय', जो अब इस दुनिया में नहीं रही। 15 सालों से उनका हिस्सा रही इस नन्ही परिवार की सदस्य के जाने से नेहा टूट सी गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जॉय के लिए अपने जज्बात बयां किए हैं।

विज्ञापन

नेहा शर्मा ने जॉय को दी भावुक विदाई
नेहा ने अपने पोस्ट में लिखा कि बीता हफ्ता उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल पलों में से एक रहा। जॉय का जाना सिर्फ एक जानवर का खोना नहीं था, बल्कि ऐसा महसूस हुआ मानो उन्होंने अपने जीवन का एक अहम हिस्सा खो दिया हो। उन्होंने जॉय को अपनी 'बेबी' कहा और बताया कि वो हमेशा उनके सुख-दुख में साथ रही।

विज्ञापन

 

 

नेहा ने ये भी लिखा कि जॉय ने उनके जीवन के हर पल को करीब से देखा, चाहे वो आंसू हो, खुशियां हों या फिर तन्हा रातें। जॉय सिर्फ एक पालतू नहीं था, बल्कि परिवार की वो सदस्य थी जो बिना कुछ कहे सब समझती थी।

ये खबर भी पढ़ें: Sean Diddy Combs: मशहूर रैपर डिडी की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व असिस्टेंट ने अदालत में किया चौंकाने वाला दावा

'जॉय अब भी हमारे बीच है, बस रूप बदल गया है'
नेहा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘जॉय ने जिन-जिन लोगों को छुआ, उनके जीवन में खुशियां भर दीं। वो एक जादू थी, जो अब भी कहीं ना कहीं हमारे साथ है- बस अब वो किसी और रूप में है।’ उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि जॉय की मौजूदगी घर को जीवंत बनाती थी और अब उसकी गैरमौजूदगी से घर सुनसान और खाली सा लगता है। आखिर में नेहा ने लिखा, ‘हम उसे शब्दों से ज्यादा मिस करेंगे। वो सिर्फ हमारे साथ नहीं रही, बल्कि उसने हमें संभाला और अब हम उसकी यादों को हमेशा अपने साथ लेकर चलेंगे।’

आयशा शर्मा ने भी शेयर किया इमोशनल वीडियो

नेहा की बहन और एक्ट्रेस आयशा शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें जॉय के साथ बिताए गए खुशनुमा लम्हों की झलक थी। वीडियो में जॉय को बहनों के साथ खेलते, मस्ती करते और उनके हर लम्हे का हिस्सा बनते देखा जा सकता है। आयशा ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा पूरा दिल — जॉय (2010–2025)।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aisha (@aishasharma25)


 

सेलेब्रिटीज और फैंस ने जताया दुख
जॉय की मौत की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और इंडस्ट्री के कई लोगों ने नेहा और आयशा को सांत्वना दी है। 

नेहा शर्मा का वर्कफ्रंंट
आखिरी बार नेहा शर्मा वेब सीरीज '36 डेज' में नजर आई थीं जो 2024 में रिलीज हुई थी। इसी सीरीज में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस सीरीज में उनके अभिनय को सराहा गया और उन्हें 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' के पुरस्कार से नवाजा गया। इसके बाद, वो 'इलीगल 3' में भी नजर आएंगी, जिसमें वह एक वकील की भूमिका निभा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed