Sean Diddy Combs: 'उसने सिर्फ दुष्कर्म ही नहीं मेरा ब्रेनवॉश भी किया', रैपर डिडी पर पीड़िता ने लगाया आरोप
Sean Diddy Combs Allegations: अमेरिका के मशहूर रैपर डिडी के खिलाफ यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगे हैं। इसी बीच एक सुनवाई के दौरान उनकी पूर्व असिस्टेंट ने उनके खिलाफ कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने रैपर और बिजनेसमैन सीन 'डिडी' कॉम्ब्स इन दिनों यौन शोषण और मानव तस्करी के गंभीर आरोपों में घिरे हुए हैं। मामले की सुनवाई अमेरिका की एक संघीय अदालत में चल रही है, जहां अब डिडी की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मिया के नाम से गवाही दे रही महिला ने क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।
मिया ने किया चौंकाने वाला दावा
मिया का दावा है कि डिडी ने उनके साथ कई बार शारीरिक शोषण किया, लेकिन फिर भी उन्होंने सालों तक उन्हें भावनाओं में बहकर पॉजिटिव मैसेज भेजे। जब डिफेंस वकील ने इसे लेकर सवाल उठाया, तो मिया ने कहा कि वो उस समय ‘ब्रेनवॉश’ यानी मानसिक रूप से कंट्रोल में नहीं थीं। उन्होंने ये भी बताया कि डिडी के साथ काम करते समय उन्हें कभी बेहद खास और ऊंचे लम्हों का अहसास होता था, तो कभी बेहद अपमानजनक और डरावने अनुभव होते थे।
ये खबर भी पढ़ें: Khan Sir Marriage: समाने आई खान सर की पत्नी की पहली तस्वीर, रिसेप्शन पार्टी के फोटो-वीडियो वायरल
‘मैं सही-गलत की पहचान खो चुकी थी’
वकील ब्रायन स्टील ने मिया से सवाल किए कि उन्होंने एक बार सपने में डिडी को खुद को रेस्क्यू करते देखा, जबकि वो वही व्यक्ति हैं जिन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। इस पर मिया का जवाब था कि उनका मानसिक संतुलन और भावनात्मक स्थिति उस समय इतनी उलझी हुई थी कि वो सही-गलत की पहचान खो चुकी थीं। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने डिडी को बेमतलब अच्छा इंसान क्यों कहा और उसे जिम्मेदार क्यों नहीं ठहराया, तो मिया ने साफ कहा, ‘क्योंकि मैं अब भी मानसिक रूप से उसके प्रभाव में थी।’
मानसिक रूप से टूट चुकी थी- मिया
मिया ने कहा कि डिडी की चमकदार दुनिया के पीछे गहरे अंधेरे थे। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें डिडी के साथ काम करने में गर्व महसूस होता था, लेकिन समय के साथ उनकी निजी सीमाओं का उल्लंघन शुरू हुआ। वो मानसिक रूप से इस कदर टूट चुकी थीं कि उन्हें अपने फैसलों पर भरोसा नहीं रहा। मिया ने कोर्ट में ये भी कहा कि वो अब थेरेपी ले रही हैं और धीरे-धीरे खुद को उस ट्रॉमा से बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने ये भी जोड़ा कि उन्होंने ये मामला इसलिए उठाया क्योंकि जब दूसरी महिलाओं ने भी डिडी के खिलाफ आवाज उठाई, तो उन्हें लगा कि अब खामोश रहना अपराध होगा।
ये खबर भी पढ़ें: Jonathan Joss: गोलियों से छलनी मिली हॉलीवुड एक्टर की लाश, पड़ोसी से हुई थी अनबन; जांच में जुटी पुलिस
प्रोसिक्यूशन की सख्त प्रतिक्रिया
सरकारी वकील मोरीन कोमी ने डिफेंस वकील की आक्रामक पूछताछ की शैली पर आपत्ति जताई और कहा कि ये गवाह के सम्मान और मानसिक स्थिति पर हमला है। उन्होंने ये भी चेतावनी दी कि अगर इस तरह से पीड़ितों को कोर्ट में डराया जाएगा, तो आने वाले मामलों में लोग गवाही देने से हिचकेंगे। हालांकि जज अरुण सुब्रमण्यम ने कहा कि उन्होंने डिफेंस वकील को चिल्लाते हुए नहीं सुना, लेकिन ये जरूर कहा कि गवाह की सोशल मीडिया पोस्ट पर बार-बार सवाल उठाना उचित नहीं है और इससे ट्रायल का संतुलन बिगड़ सकता है।