बिग बॉस 20: रीति तिवारी ने 'सौतेले पिता' के खिलाफ उठाया कानूनी कदम; बताया शो में क्या-क्या गलतियां हुईं?
Rhiti Tiwari: रीति तिवारी 'बिग बॉस 20' से बाहर आ गई हैं। एविक्शन के बाद उन्होंने बताया कि शो में रहते हुए उनसे क्या-क्या गलतियां हुईं। इसके अलावा रीति को अपनी सौतेली बेटी बताने वाले एकम बावा के दावों पर भी उन्होंने चुप्पी तोड़ी।
विस्तार
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में भोजपुरी एक्टर और सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भी पहुंचीं। घर में काजी के साथ उनका काफी झगड़ा देखने को मिला था। उन्होंने कुछ आपत्तिजनक शब्द भी काजी को कहे थे, जिन पर हंगामा हुआ। इसके अलावा उन्होंने अपने स्ट्रगल पर भी बात कही। वहीं, रीति को अपनी सौतेली बेटी बताने वाले एक पंजाबी सिंगर एकम बावा ने रीति की बात को गलत बताते हुए दावा किया कि उन्होंने काफी लग्जरी लाइफ जी है। एकम के खिलाफ रीति ने लीगल एक्शन लिया है।
एकम बावा के दावों पर क्या बोलीं रीति?
पंजाबी सिंगर एकम बावा ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज शेयर कर खुलासे किए थे कि रीति ने शो में अपने खर्चों पर झूठ बोला। साथ ही खुद को रीति का सौतेला पिता बताया था। इसके बाद रीति और उनकी मां प्रतिमा पांडे की ओर से पंजाबी सिंगर एकम बावा के दावों पर जवाब दिया गया। रीति और उनकी मां की ओर से मुंबई की एक लॉ फर्म ने सोमवार को सार्वजनिक कानूनी नोटिस जारी किया है।
बिग बॉस से बाहर आने के बाद मीडिया से बात करते हुए रीति ने कहा, 'इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है, इसलिए मैं कानूनी प्रक्रिया को अपना काम करने दूंगी और जो भी अपडेट होंगे, वे हमें कानूनी स्रोतों से ही पता चलेंगे। जब मामले में आगे कुछ होगा, तो मेरी एजेंसी आपको बता देगी। लेकिन इस केस के लिए कानूनी रास्ता अपनाया गया है'।
शो से आने पर मनोज तिवारी ने क्या कहा?
रीति तिवारी ने यह भी बताया कि 'बिग बॉस 20' में रहते हुए उनसे क्या गलतियां हुईं? रीति ने कहा, 'मेरे माता-पिता तो डर-डरकर ही देख रहे होंगे कि अब ये लड़की क्या करके आएगी। लड़की में समझ कम थी। कुछ चीजें कर थीं, जो इमोशंस में कर दीं'।
उनसे जब पूछा गया कि क्या गलतियां हुईं? इस पर रीति बोलीं, 'मैंने बहुत चीजें कीं। मैंने अच्छे शब्द इस्तेमाल नहीं किए। मैंने गुस्से में कुछ ऐसी चीजें कर दीं, जो मैं करना नहीं चाहूंगी। मैं अब कभी ऐसी चीजें नहीं करूंगी। मैं यह सिर्फ बोल नहीं रही, मैं ऐसा करके दिखाऊंगी'। माता-पिता के रिएक्शन पर उन्होंने कहा, 'शो से आने के बाद पापा से तो अभी मेरी बात नहीं हुई। उनका मैसेज आया कि बेटा जो कुछ हुआ, मुझे गर्व है तुम पर'।
काजी से तकरार पर क्या कहा?
रीति तिवारी ने शो के अंदर काजी तौकीर के साथ हुई तकरार पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'काजी के साथ जो किया उस घर में, वह सिर्फ बिग बॉस ही नहीं, मेरी पूरी लाइफ का बहुत इम्पैक्टफुल पार्ट रहा है। मैं उस चीज में इतना घुल गई'।