फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Reveals Housemates Secrets Love Gill Clashes With Aman Gandhi Qazi Scout Fight Escal

बिग बॉस 20: रीति ने खोले घरवालों के राज, अमन पर जमकर भड़कीं लव गिल; क्यों काजी और स्काउट के बीच आई तकरार?

Tue, 06 Oct 2026 04:30 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 06 Oct 2026 04:30 PM IST
सार

Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों खूब ड्रामा और झगड़े देखने को मिल रहे हैं। अब मेकर्स ने तीन नए प्रोमो जारी किए हैं, जिनसे साफ है कि आने वाले एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Reveals Housemates Secrets Love Gill Clashes With Aman Gandhi Qazi Scout Fight Escal
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality

विस्तार

सामने आए एक प्रोमो में जहां एक तरफ रीति तिवारी बड़े खुलासे करते नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरे प्रोमो में अमन गांधी और लव गिल के बीच जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं एक वीडियो में काजी और स्काउट के बीच भी भिड़ंत देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन
Trending Videos

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Reveals Housemates Secrets Love Gill Clashes With Aman Gandhi Qazi Scout Fight Escal
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
रीति ने बिग बॉस से क्या सीखा? 
रीति बिग बॉस के घर से बेघर हो चुकी हैं। अब सामने आए प्रोमो में वे रैपिड फायर के सवालों के जवाब देती दिखीं। वीडियो की शुरुआत में उन्होंने बताया कि उन्हें बिग बॉस में बहुत कुछ सीखने को मिला।

रीति ने बताया बिग बॉस में उन्होंने, 'धैर्य, अपने आप को समझना, अपनी खामियों को स्वीकार करना और उससे बेहतर करना सीखना और सबसे जरूरी बात ये समझना कि आप क्या हैं और क्या बनना चाहते हैं'- ये सीखा है।  

जो दोगले और फेक लोग हैं...
जब उनसे पूछा गया कि वो सबसे ज्यादा किसे मिस करेंगी, तो उन्होंने कहा, 'सबसे ज्यादा तो वे गुल्लू, कनिका, काजी और मैरी कॉम को मिस करेंगी। 
जब उनसे पूछा गया कि अगर आप फिर से बिग बॉस में एंट्री कर पाती हैं, तो क्या करेंगी। तो उन्होंने कहा, 'जो दोगले और फेक लोग हैं, थोड़ा उन्हें आईना दिखाकर आऊंगी।' इसके अलावा रीति ने और भी कई सवालों के जवाब दिए और अपने फैंस को शुक्रिया कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Reveals Housemates Secrets Love Gill Clashes With Aman Gandhi Qazi Scout Fight Escal
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
अमन गांधी और लव गिल के बीच हुई बहस
वहीं दूसरे प्रोमो में अमन गांधी और लव गिल के बीच अनबन देखने को मिल रही है। वीडियो में लव गिल भड़करकर अमन को लेकर कहती हैं, 'कई बार इन्होंने कहा है कि पुरानी बातें आगे मत लेकर आओ। लेकिन इन्होंने मेरे टाइम पर आकर ऐसे जताया जैसे मैं इनकी दुश्मन हूं। जैसे मैंने इनकी जमीन का हिस्सा मेरे नाम कर लिया है।'

इसके बाद अमन कहते हैं, 'हे भगवान, कोई इसके डेढ़ रुपये काटो यार, ओवरएक्टिंग भाईसाहब।' इस पर लव कहती हैं, 'मैं तो ओवरएक्टिंग में भी परफेक्ट हूं, तुझसे तो वो भी नहीं हो रही है।' फिर अमन ने कहा, 'आपकी बातें क्लास के नीचे जाती हैं।' इस पर गिल कहती हैं, 'क्या क्लास है आपकी?' इसके बाद लव जमकर अमन पर भड़कती हुईं नजर आती हैं। 
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Reveals Housemates Secrets Love Gill Clashes With Aman Gandhi Qazi Scout Fight Escal
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
काजी पर क्यों भड़के स्काउट?
वहीं आखिरी प्रोमो में स्काउट और काजी के बीच जमकर कहासुनी देखने को मिलती है। स्काउट कहते हैं कि काजी को कोई समझाता है, लेकिन ये सुनने का नाम नहीं लेते। इसके बाद स्काउट काजी की हरकतों पर सवाल उठाते हैं और कहते हैं कि इस दुनिया में कोई पैदा नहीं हुआ, जो मुझे कैद कर पाए। इसपर काजी कहते हैं, 'मैं हुआ हूं।' 

ये भी पढ़ें- काला हिरण फिल्म मामला: अदालत ने सलमान खान से मांगा जवाब, विवादित मूवी पर निर्माता की याचिका पर क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed