फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rise And Fall S2 Bollywood themed fun activity and Ultimate Ruler race in Gautam Gulati and Shehzad Poonawalla

राइज एंड फॉल सीजन 2: शो में बॉलीवुड थीम पर सजी महफिल; जमकर हुई मस्ती, 'अल्टीमेट रूलर' का दावेदार कौन?

Tue, 06 Oct 2026 03:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 06 Oct 2026 03:14 PM IST
सार

Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में हाल ही में भरपूर मस्ती देखने को मिली। इसके अलावा 'अल्टीमेट रूलर' की रेस भी जारी है, जिसके दो लोग मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं।

विज्ञापन
Rise And Fall S2 Bollywood themed fun activity and Ultimate Ruler race in Gautam Gulati and Shehzad Poonawalla
राइज एंड फॉल सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन में दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिल रहा है। कभी प्रतिभागियों के बीच झगड़े और बहस होती हैं, तो कभी कमाल की केमिस्ट्री नजर आती है। हाल ही में बॉलीवुड थीम पर सभी ने खूब मस्ती की। तेज प्रताप यादव संजय दत्त स्टाइल में उन्हीं का डायलॉग बोलते दिखे।

विज्ञापन


बॉलीवुड थीम से रोशन हुआ शो
प्राइम वीडियो पर शो का नया प्रोमा जारी किया गया है। इसमें बॉलीवुड की थीम पर सभी प्रतिभागी एक्ट करते दिख रहे हैं। तेज प्रताप यादव को संजय दत्त की चर्चित फिल्म 'वास्तव' से उनका किरदार निभाते देखा गया। वे संजय दत्त का आइकॉनिक डायलॉग '50 तोला' सोना भी बड़े स्टाइल में बोलते दिखे। वहीं, शहजाद पूनावाला ने भी संजय दत्त का 'मुन्नाभाई' वाला किरदार प्ले किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

इरीना रुदाकोवा  के करीब आए तेज प्रताप?
इस बीच शो में तेज प्रताप यादव को इरीना रुदाकोवा के साथ डांस करते देखा गया। उनका अंदाज देखकर स्वरा भास्कर हंसने लगीं और बोलीं, 'लालू जी सब देख रहे हैं'। प्रोमो जारी करते हुए मेकर्स ने कैप्शन लिखा है, 'लाइट, कैमरा, बॉलीवुड'। यह शो प्राइम वीडियो और एम एक्स प्लेयर पर मुफ्त स्ट्रीम हो रहा है। हर दिन दोपहर 12 बजे इसका नया एपिसोड आता है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MX Player by Prime Video (@mxbyprimevideo)


विज्ञापन

अल्टीमेट रूलर का दावेदार कौन?
इसके अलावा 'राइड एंड फॉल सीजन 2' में 'अल्टीमेट रूलर' की रेस भी है। कई लोगों के बाहर होने के बाद गौतम गुलाटी और शहजाद पूनावाला 'अल्टीमेट रूलर' के लिए फाइनल दावेदार बनकर उभरे। शो में 'अल्टीमेट रूलर' बनने की दौड़ अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। मुकाबले में गौतम और शहजा पूनावाला आखिरी दो दावेदार हैं। जैसे-जैसे मुकाबला सिमटा, कई एलिमिनेशन के बाद 'टावर' में हालात बदल गए। अब गौतम और शहजाद के बीच इस खास टाइटल के लिए टक्कर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed