फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Big Boss Kannada Fame Vinay Gowda And Rajath Kishan Will Not Be Arrested In Arms Act For Showing Weapons

Big Boss: बिग बॉस कन्नड़ फेम विनय गौड़ा और रजत किशन को राहत, हथियार दिखाने के आरोप में नहीं होंगे गिरफ्तार

Tue, 25 Mar 2025 01:32 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 25 Mar 2025 01:32 PM IST
सार

Vinay Gowda and Rajath Kishan: आजकल लोग रील्स बनाने के चक्कर में कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसके चलते उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ था बिग बॉस कन्नड़ में नजर आए दो प्रतिभागी विनय गौड़ा और रजत किशन के साथ। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया था। अब इस मामले में दोनों को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Big Boss Kannada Fame Vinay Gowda And Rajath Kishan Will Not Be Arrested In Arms Act For Showing Weapons
विनय गौड़ा और रजत किशन - फोटो : इंस्टाग्राम-@vinaygowdaactor और @bujjjjii

विस्तार

रियलटी शो बिग बॉस कन्नड़ में नजर आए दो कलाकार विनय गौड़ा और रजत किशन उस समय मुश्किलों में फंस गए जब बेंगलुरु पुलिस ने दोनों को एक वीडियो में सार्वजनिक रूप से हाथियार दिखाने के आरोप में हिरासत में ले लिया था। अब इस मामले में ये जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि दोनों को न्यायिक हिरासत में नहीं भेजा जाएगा।

विज्ञापन

न्यायिक हिरासत में नहीं भेजे जाएंगे
वेस्ट बेंगलुरु के डीसीपी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि विनय गौड़ा और रजत किशन अपने वीडियो में जो हथियार लहराते दिख रहे हैं, वो फाइबर का है। इसलिए विनय गौड़ा और रजत किशन को न्यायिक हिरासत में नहीं भेजा जा सकता है। डीसीपी ने कहा कि जो भी जरूरी कदम हैं वो उठाए गए हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Chhorri Teaser: ‘छोरी 2’ के टीजर में नजर आया खौफनाक मंजर, फिल्म में नुसरत भरुचा की वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पर लगे थे ये आरोप
इससे पहले बिग बॉस कन्नड़ में नजर आए दोनों व्यक्तिओं को पुलिस ने वीडियो में सार्वजनिक रूप से हथियार लहराने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत हिरासत में ले लिया था। पुलिस का कहना था कि दोनों ने सार्वजनिक रूप से हथियार दिखाकर आर्म्स एक्ट का उल्लंघन किया है। जिसके चलते दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 25 (1बी) और (बी) और भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 270 या 3 (5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।


यह खबर भी पढ़ें: Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- उनका मामला अलग है, मेरे घर को गिराना गैरकानूनी था...

रील्स के लिए बनाया वीडियो
दरअसल, रजत किशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 18 सेकंड का एक वीडियो डाला था। इस वीडियो में दोनों एक बड़ा सा हथियार लिए दिख रहे हैं। ये हथियार बारी-बारी से दोनों लहराते दिखे हैं। दोनों वीडियो में पूरे स्वैग के साथ टहल रहे हैं और हथियार को दिखा रहे हैं। ये वीडियो रील्स के लिए बनाया गया है। वीडियो शेयर होते ही तेजी से वायरल होने लगा, जिसके बाद पुलिस ने इस वीडियो में हथियार दिखाने के आरोप के चलते दोनों पर कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed