फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chhorri Teaser Out Nushrat Bharucha Again Part Of The TSeries Film

Chhorri 2 Teaser: ‘छोरी 2’ के टीजर में नजर आया खौफनाक मंजर, फिल्म में नुसरत भरुचा संग सोहा अली खान की एंट्री

Tue, 25 Mar 2025 01:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 25 Mar 2025 01:03 PM IST
सार

फिल्म ‘छोरी 2’ का टीजर रिलीज हो चुका है। यह ‘छोरी’ फिल्म की अगली कड़ी है। इस बार भी फिल्म में नुसरत भरुचा नजर आ रही हैं। फिल्म के टीजर में रोंगटे खड़े कर देना वाले खौफनाक दृश्य नजर आ रहे हैं। कहानी की भी कुछ हद तक झलक फिल्म के टीजर में मिलती है। 

विज्ञापन
Chhorri Teaser Out Nushrat Bharucha Again Part Of The TSeries Film
फिल्म 'छोरी 2' के टीजर में नुसरत भरुचा और सोहा अली खान - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

साल 2021 में फिल्म ‘छोरी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। इसमें एक सामाजिक कुरीति को भूतों की कहानी के साथ जोड़कर दिखाया गया था। अब इस फिल्म का अगला पार्ट यानी ‘छोरी 2’ भी ओटीटी पर रिलीज होने वाला है। इस फिल्म के हालिया रिलीज टीजर में अभिनेत्री नुसरत भरुचा नजर आ रही हैं। वह पहली फिल्म का भी हिस्सा थीं। ‘छोरी 2’ के टीजर में भी पिछली फिल्म की तरह की हॉरर, ड्रामा नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


फिर से खौफ से भरी कहानी
फिल्म ‘छोरी 2’ के टीजर को प्राइमवीडियोइन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी साझा किया है। इसके साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है, ‘एक बार फिर, वो खेत, वो खतरा और वो खौफ’। टीजर में भी यही सब बातें नजर आती हैं। नुसरत भरुचा का किरदार अपने आपको एक खेत में खौफनाक परिस्थितियों में घिरा हुआ पाता है। टीजर में छोटी-छोटी लड़कियां भी नजर आती हैं, साथ ही भूत भी नजर आते हैं। डरावना म्यूजिक टीजर में कहानी को और प्रभावित बना रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में ये कलाकार भी नजर आएंगे 
फिल्म ‘छोरी 2’ में नुसरत भरुचा के अलावा सोहा अली खान, सौरभ गोयल, पल्लवी अजय, कुलदीप सरीन, हार्दिक शर्मा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म को विशाल फुरिया और अजीत जगतप ने लिखा है। निर्देशन की जिम्मेदारी विशाल फुरिया निभा रहे हैं। इस फिल्म का प्रीमियर 11 मार्च 2025 को प्राइम वीडियो इंडिया पर होगा।

‘छोरी 2’ बनाने का मकसद 
फिल्म ‘छोरी 2’ के प्रोडक्शन से एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट भी जुड़ा है। इस प्रोडक्शन हाउस के फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विक्रम मल्होत्रा ने फिल्म ‘छोरी 2’ बनाने का मकसद साझा किया है। वह कहते हैं, ‘पहली फिल्म ‘छोरी’ को जो प्यार दर्शकों ने दिया, उसे देखते हुए ‘छोरी 2’ बनाने का फैसला लिया गया है। इस बार फिल्म में हॉरर की डोज को बढ़ा दिया गया है। नुसरत, इस बार भी साक्षी के किरदार में दिखाई देंगी। सोहा अली खान अलग तरह के किरदार में दिखेंगी। उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी।’ 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed