फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhushan Kumar Presents Rishab Shetty Upcoming Movie Jai Hanuman Directed By Prasanth Varma

Jai Hanuman: 'जय हनुमान' से जुड़े भूषण कुमार, नॉर्थ इंडिया में प्रेजेंट करेंगे ऋषभ शेट्टी की अगली फिल्म

Tue, 13 May 2025 11:39 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 13 May 2025 11:39 AM IST
सार

Bhushan Kumar: टी-सीरीज के मुखिया भूषण कुमार ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘जय हनुमान’ से जुड़ गए हैं। जिसके बाद अब इस फिल्म के और भी बड़े स्तर बनने की उम्मीद है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Bhushan Kumar Presents Rishab Shetty Upcoming Movie Jai Hanuman Directed By Prasanth Varma
भूषण कुमार और ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

‘कांतारा’ स्टार ऋषभ शेट्टी अब एक और ऐतिहासिक व पौराणिक फिल्म ‘जय हनुमान’ लेकर आ रहे हैं। ‘हनु मान’ को बनाने वाले प्रशांत वर्मा इस फिल्म का निर्देशन करेंगे और मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। अब ताजा जानकारी ये है कि टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार इस फिल्म को प्रेजेंट करेंगे। भूषण कुमार के मैत्री मूवी मेकर्स के साथ जुड़ने से यह एक बड़ा कोलैबरेशन हो गया है। दर्शक इस फिल्म के लिए काफी उत्सुक हैं।

विज्ञापन

उत्साहित हैं भूषण कुमार
इस नए कोलैबरेशन के बारे में बात करते हुए भूषण कुमार ने कहा, “जय हनुमान के साथ हम बड़े पैमाने पर सांस्कृतिक रूप से जुड़ी इस कहानी कहने में आगे बढ़ रहे हैं। मैत्री मूवी मेकर्स के साथ सहयोग करते हुए हम एक ऐसी फिल्म पेश करने के लिए उत्साहित हैं जो भारतीय सिनेमा और भक्ति का उत्सव है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी का अभिनय इसे और खास बनाता है।”

विज्ञापन

‘जय हनुमान’ बनाने पर हमें गर्व है
फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्माता मैत्री मूवी मेकर्स ने कहा, “हमें हर जगह के दर्शकों के लिए ‘जय हनुमान’ लाने पर गर्व है। यह एक ऐसी फिल्म है, जो हमारे दिल के करीब है। हम फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी को शामिल करके खुश हैं। टी-सीरीज के साथ जुड़ने से हम काफी उत्साहित हैं और फिल्म को और भी बड़े स्तर पर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: आज से शुरू हाेगा कान फिल्म फेस्टिवल, आलिया करेंगी डेब्यू; ऐश्वर्या से लेकर करण जाैहर तक नजर आएंगे

प्रशांत वर्मा का ड्रीम प्रोजेक्ट है ‘जय हनुमान’
निर्देशक प्रशांत वर्मा ने ‘जय हनुमान’ को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया। जो पौराणिक कथाओं को आधुनिक फिल्म निर्माण की तकनीकों से साथ जोड़ता है। फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक प्रशांत वर्मा ने कहा, “यह फिल्म न केवल भगवान हनुमान की भक्ति और साहस के बारे में है, बल्कि यह ये भी दिखाती है कि विश्वास की शक्ति पहाड़ों को भी हिला सकती है।”

यह खबर भी पढ़ें: F1 Trailer: 'एफ 1' का शानदार हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज, फॉर्मूला वन में सीधी बात नो बकवास फंडा अपनाएंगे ब्रैड पिट

‘कांतारा 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं ऋषभ शेट्टी
'जय हनुमान' जल्दी ही फ्लोर पर आएगी। ऋषभ शेट्टी की बात करें तो अभिनेता अभी अपनी फिल्म ‘कांतारा 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ‘कांतारा 2’ इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed