फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Superstar Khesari Lal Yadav and Priya Raghuwansi New Bhojpuri Song Tikuliya Jaan Marata release

Khesari Lal Yadav: प्रिया ने चलाया खेसारी लाल पर जादू, नए गाने 'टुकलिया जान मारता' में दिखी गजब केमिस्ट्री

Fri, 21 Mar 2025 10:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 21 Mar 2025 10:53 AM IST
सार

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: आज शुक्रवार 21 मार्च को खेसारी लाल यादव का गाना 'टिकुलिया जान मारता' रिलीज हुआ है। इसमें वे प्रिया रघुवंशी के साथ नजर आए हैं।

विज्ञापन
Superstar Khesari Lal Yadav and Priya Raghuwansi New Bhojpuri Song Tikuliya Jaan Marata release
'टिकुलिया जान मारता' सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के अभिनय और गानों के फैंस दीवाने हैं। खेसारी भी दर्शकों को निराश नहीं करते और हर गाने में अपने शानदार अंदाज से मनोरंजन करते दिखाई देते हैं। अब वे नया गाना 'टिकुलिया जान मारता' आया है। यह गाना आज शुक्रवार 21 मार्च को रिलीज हुआ है और ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन

Superstar Khesari Lal Yadav and Priya Raghuwansi New Bhojpuri Song Tikuliya Jaan Marata release
'टिकुलिया जान मारता' सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

ट्रेंड कर रहा गाना
इस गाने में खेसारी लाल यादव और प्रिया रघुवंशी नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने को खेसारी ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है। गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्ट आर्य शर्मा ने किया है। इस गाने को अब तक करीब दो लाख व्यूज मिल चुके हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

Superstar Khesari Lal Yadav and Priya Raghuwansi New Bhojpuri Song Tikuliya Jaan Marata release
'टिकुलिया जान मारता' सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

यूजर्स को पसंद आई जोड़ी
प्रिया रघुवंशी गाने में खेसारी की पत्नी के रोल में नजर आ रही हैं। खेसारी लाल यादव किताब लेकर पढ़ते नजर आ रहे हैं, वहीं प्रिया उन्हें रिझाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, खेसारी पर कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा, वे पूरी तरह से एकाग्र होकर पढ़ाई कर रहे हैं। इस गाने पर यूजर्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर लिख रहे हैं, 'गर्दा उड़ा दिया'। कुछ यूजर लिख रहे हैं, 'जोड़ी कमाल है'। 

यह खबर भी पढ़ें:
Naga Chaitanya Sobhita: नागा चैतन्य-शोभिता ने खोली एक-दूसरे की पोल, जानिए कौन बनाता है अच्छा खाना और बहाने

विज्ञापन

बैक टू बैक आ रहे खेसारी के गाने
हाल ही में खेसारी के गाने 'लोहा गरम' और 'सरसो के तेलवा' रिलीज हुए। यह उनकी फिल्म 'रिश्ते' के गाने हैं, जो होली पर 14 मार्च को रिलीज हुई। दोनों ही गानों में एक्टर आकांक्षा पुरी के साथ रोमांस करते दिखे। इसके अलावा उनका गाना 'चांदी के कटोरे' भी काफी वायरल हुआ। 

यह खबर भी पढ़ें:
Mahira Sharma: ‘कौन सी टीम को सपोर्ट कर रही हैं?’ डेटिंग की अफवाहों के बीच पैपराजी के सवालों पर शरमाईं माहिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed