फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri Queen Akshara Singh With New Punjabi Song Peg Pugg Must Watch

Akshara Singh: पंजाबी सॉन्ग में दिखा भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का स्वैग, Peg Pugg गाने में दिखाया जलवा

Sun, 06 Jul 2025 09:54 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 06 Jul 2025 09:54 PM IST
सार

Peg Pugg Song: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया पंजाबी गाना 'पैग पग' रिलीज हो चुका है। इस गाने में अक्षरा का स्वैग फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। अक्षरा के फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Bhojpuri Queen Akshara Singh With New Punjabi Song Peg Pugg Must Watch
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@singhakshara

विस्तार

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी मेहनत और काबिलियत से बड़ा नाम कमाया है। उन्होंने भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी और पंजाबी में भी अपनी पहचान बनाई है। अक्षरा का पंजाबी गाना पैग पग रिलीज हो चुका है। अक्षरा के इस गाने पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

पैग पग गाना हुआ रिलीज
अक्षरा ने अपने शानदार गानों और फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। हाल ही में उनका एक नया पंजाबी गाना "पैग पग" रिलीज हुआ है। इसमें उनका देसी अंदाज और स्टाइलिश लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने में अक्षरा सिंह और रेहाना पंडित की जोड़ी कमाल की लग रही है। गाने को तुषार जुले ने गाया है। रिलीज होने के कुछ ही मिनटों में इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाने को लेकर अक्षरा का पोस्ट
अक्षरा सिंह ने आज इंस्टाग्राम पर अपने गाने पैग पग का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'पेग पग का नया गाना अभी रिलीज़ हुआ है-देखिये और प्यार दीजिए।' इस गाने को देखने के बाद अक्षरा के फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
अक्षरा के पैग पग गाने पर कई फैंस ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक फैन ने लिखा, 'बहुत बढ़िया वाह', एक और फैन ने लिखा, 'बिहारी पावर', एक और फैन ने लिखा, 'बॉलीवुड में अक्षरा वाह क्या बात है', एक और फैन ने लिखा, 'मेहनत से मेहनत कैसे हासिल करें ये आप से कोई सीखे अपने युवा वर्ग के लिए एक आदर्श हो', एक और फैन ने लिखा, 'आप का कोई जवाब नहीं', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत अच्छा गाना', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत बढ़िया अक्षरा सिंह।'

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: रविवार को 'मां'-'सितारे जमीन पर'-'F1' का कलेक्शन, जानिए बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed