फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri Actress Kajal Raghwani Car Attacked In Bihar Video Viral On Social Media

काजल राघवानी: बिहार में हुआ भोजपुरी अभिनेत्री की कार पर हमला, जानें कैसा है एक्ट्रेस का हाल?

Sun, 20 Sep 2026 04:17 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 20 Sep 2026 04:17 PM IST
सार

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani: भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री काजल राघवानी हाल ही में बिहार एक इवेंट में हिस्सा लेने गई थीं, जहां उनकी कार के साथ हादसा हो गया। आइए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Bhojpuri Actress Kajal Raghwani Car Attacked In Bihar Video Viral On Social Media
काजल राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी हाल ही में बिहार शरीफ में एक ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन में पहुंची थीं। इस दौरान शोरूम के बाहर भीड़ जमा हो गई, जो बाद में बेकाबू हो गई। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने को मिला कि बड़ी संख्या में लोग काजल की कार के पीछे भागते और उसे रोकने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। बाद में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं।
विज्ञापन

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani Car Attacked In Bihar Video Viral On Social Media
काजल राघवानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@kajalraghwani
काजल के कार्यक्रम में कैसे और कब हुआ हंगामा?
दरअसल, जब काजल राघवानी शोरूम के उद्घाटन के लिए बिहार आईं, तो उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि लोगों ने एक कार का शीशा तक तोड़ दिया। 

लोगों को लगा कि काजल उस कार के अंदर हैं। इस घटना में उनकी टोयोटा फॉर्च्यूनर की कई खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। वीडियो में यह भी देखने को मिला कि भीड़ के बीच से कार निकालने की कोशिश की गई और लोग कार के पीछे दौड़ते दिखे। 

बता दें कि काजल को कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाते समय यह पूरा हंगामा हुआ। बढ़ती भीड़ को देखते हुए शोरूम संचालक ने काजल को चुपचाप वहां से निकलने में मदद की। उन्हें ड्राइवर वाले गेट से बाहर लाया गया, जिसके बाद गाड़ी तेजी से वहां से निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani Car Attacked In Bihar Video Viral On Social Media
काजल राघवानी - फोटो : इंस्टाग्राम@kajalraghwani
अब कैसी हैं काजल राघवानी?
बाद में काजल राघवानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और फैंस को बताया कि वह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया और आगे भी इसी तरह प्यार और सपोर्ट बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani Car Attacked In Bihar Video Viral On Social Media
काजल राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया
आयोजकों को जारी किया जाएगा नोटिस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी और आयोजकों को नोटिस जारी किया जाएगा। हालांकि, शोरूम संचालक ने इस दावे को खारिज किया। उनका कहना था कि कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रशासन को एक पत्र के जरिए दी गई थी और 17 सितंबर को अनुमति के लिए आवेदन भी जमा किया गया था।

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani Car Attacked In Bihar Video Viral On Social Media
शो 'भोजपुरी बवाल' में आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी - फोटो : इंस्टाग्राम@aamrapali1101
इन फिल्मों में काजन ने किया काम
  • काजल राघवानी ने कम उम्र में ही एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी। 
  • उन्होंने सबसे पहले गुजराती फिल्मों में काम किया। 
  • इसके बाद साल 2013 में फिल्म 'रिहाई' से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा। 
  • अब तक वह 50 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 
  • इनमें 'पटना से पाकिस्तान', 'मेहंदी लगा के रखना', 'भोजपुरिया राजा' और 'संघर्ष' जैसी फिल्में शामिल हैं। 
  • काजल राघवानी 'भोजपुरी बवाल' में हिस्सा ले चुकी हैं। 
  • अब वह जल्द ही 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed