आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज को आज पूरे 17 दिन हो चुके हैं। वहीं काजोल की हॉरर फिल्म 'मां' और ब्रैड पिट की फिल्म 'F1' की रिलीज को आज रविवार को 10 दिन हो चुके हैं। आइए जानते हैं आज रविवार को इन फिल्मों ने कितने का कलेक्शन किया है।
2 of 7
सितारे जमीन पर
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'सितारे जमीन पर' का आज का कलेक्शन
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है। फिल्म का निमार्ण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने मिलकर किया है। यह 2007 की फिल्म 'तारे जमीन पर' की अगली कड़ी के रूप में है। फिल्म ने पहले दिन 10.7 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। वहीं फिल्म ने पहले हफ्ते कुल 88.9 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते कुल 46.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने शुक्रवार को 2.4 करोड़ रुपये और शनिवार को 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।
3 of 7
सितारे जमीन पर
- फोटो : एक्स
फिल्म 'सितारे जमीन पर' का आज की कमाई
फिल्म 'सितारे जमीन पर', स्पेनिश फिल्म "चैंपियंस" पर आधारित है। इसमें आमिर खान और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिकाओं में हैं। sacnilk डॉट कॉम के अनुसार, फिल्म ने 17वें दिन तीसरे रविवार को 5.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 148.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म F1 का अब तक की कमाई
F1 एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में ब्रैड पिट एक रेसिंग ड्राइवर की भूमिका में नजर आए। फिल्म का निर्देशन जोसेफ कोसिंस्की ने किया है। sacnilk डॉट कॉम के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। वहीं पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 35.5 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने 8वें दिन दूसरे शुक्रवार को 3.35 करोड़ रुपये और 9वें दिन दूसरे शनिवार को 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म का आज रविवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
फिल्म F1 का आज का कलेक्शन
F1 में ब्रैड पिट के अलावा डैमसन इदरीस, केरी कॉन्डन, टोबियास मेंजीस और जेवियर बार्डेम ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म F1 ने आज 10वें दिन दूसरे रविवार को 4.63 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म F1 ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 49.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।