फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Actor Pawan Singh and Kajal Raghwani Upcoming Bhojpuri Movie Kaise Ho Jala Pyar Trailer Out See Video

Bhojpuri: पवन सिंह की फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' का धांसू ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन करते दिखे पावर स्टार

Sat, 26 Nov 2022 05:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 26 Nov 2022 05:41 PM IST
सार

फिल्म में पवन सिंह के अपोजिट काजल राघवानी एक बार फिर नजर आने वाली है। लंबे अरसे के बाद दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखेगी। यही वजह है कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं। 

विज्ञापन
Actor Pawan Singh and Kajal Raghwani Upcoming Bhojpuri Movie Kaise Ho Jala Pyar Trailer Out See Video
फिल्मः कइसे हो जाला प्यार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त है, जिसमें पवन सिंह दमदार भूमिका में नजर आए हैं। तीन मिनट 21 सेकंड के इस ट्रेलर में पवन रोमांस से लेकर एक्शन तक करते दिख रहे हैं। फैंस को अपने फेवरेट सितारे का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन

Top Horror Tv Shows: ये हैं टीवी के अब तक के सबसे डरावने शो, IMDB पर भी मिली टॉप रेटिंग

विज्ञापन

फिल्म में पवन सिंह के अपोजिट काजल राघवानी एक बार फिर नजर आने वाली है। दोनों की जोड़ी लंबे अरसे के बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली। यही वजह है कि फैंस  इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी इससे पहले कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिख चुकी है। फिल्म का निर्माण राजीव रंजन सिंह और अमित कुमार सिंह ने किया है। 
Ekta Kapoor: बोल्ड कंटेंट पर ट्रोल होने के बाद एकता ने तोड़ी चुप्पी, बताई महिलाओं पर कहानियां बनाने की वजह

विज्ञापन

वहीं, इसका निर्देशन जगदीश शर्मा ने किया है। फिल्म के बारे में जगदीश ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि एवरेस्ट कंपनी द्वारा बनाई गई यह पहली भोजपुरी फिल्म है। इससे पहले  कंपनी कई मराठी फिल्मों का निर्माण कर चुकी है। वहीं, पवन सिंह ने बताया था कि इस फिल्म की कहानी उन्हें काफी अच्छी लगी और दर्शकों को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी। 
Bigg Boss16: सलमान खान के सामने फिर आपस में भिड़े साजिद खान और अर्चना गौतम, अभिनेता ने जमकर लगाई क्लास

विज्ञापन

बता दें कि फिल्म की कहानी को मनोज के कुशवाहा ने लिखा है। फिल्म में छोटे बाबा, छोटू राउत और आजाद सिंह का संगीत लोगों को सुनने को मिलेगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो पवन सिंह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2007 में 'रंगीली चुनरिया तोहरे नाम' से की थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। आखिरी बार वह वेब सीरीज प्रपंच में नजर आए थे। 
Jaideep Ahlawat Interview: 'प्यासा' और 'देवदास' ने सिखाया सिनेमा, पापा ने यही कहा, जो मन को भाये वही काम करो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed