भूत-प्रेत की कहानियां हमारे मन में अक्सर उत्सुकता पैदा करती हैं। आत्माओं की दुनिया और उनकी कहानी को दिखाती फिल्मों को देखना बहुत से दर्शकों को बेहद पसंद हैं। कई फिल्मों और टीवी शोज ने हमें इनकी खौफनाक दुनिया से रूबरू कराया है। लेकिन आज इस आर्टिकल में हम 90 के दशक के उन टेलीविजन शोज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी काल्पनिक कहानियों ने लोगों को डरा दिया था। पुराने समय के इन टीवी शोज को देखकर लोगों के शरीर में सिहरन पैदा हो जाती थी। आज हम आपको टीवी की दुनिया के ऐसे ही पांच शोज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर सिर्फ किसी जमाने में हमारी रातों की नींद उड़ जाया करती थी। इन शोज को आईएमडीबी पर भी बढ़िया रेटिंग से नावाजा गया है, चलिए जानते हैं इन शोज के बारे में..
शो का नाम- अचानक 37 साल बाद
आईएमडीबी रेटिंग- 7.9
'अचानक 37 साल बाद' का प्रसारण साल 2002 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुरू हुआ था। इस शो की कहानी गहोटा नामक एक छोटे से शहर के इर्द-गिर्द घूमती थी, जहां हर 37 साल बाद असाधारण गतिविधियां होती थीं। इस शो ने लोगों को बखूबी डराया था।
Bigg Boss16: सलमान खान के सामने फिर आपस में भिड़े साजिद खान और अर्चना गौतम, अभिनेता ने जमकर लगाई क्लास
शो का नाम- श्शशश कोई है...
आईएमडीबी रेटिंग- 7.5
यह 90 के दशक का ऐसा टीवी शो था जो लोगों को अपने नाम से ही डरा देता था। इस सीरियल के साथ टेलीविजन पर हॉरर सीरियल का एक नया ट्रेंड लाने की कोशिश की गई थी। इस धारावाहिक में एक हीरो लाया गया था, जो अपनी टीम के साथ भूत को पकड़ लिया करता था। विकराल का किरदार इस सीरियल में मामिक ने निभाया था। शुरुआत में धारावाहिक को खूब टीआरपी मिली। लेकिन धीरे धीरे इसकी लोकप्रियता कम होती गई। इस शो में निर्माता हर दिन नई-नई कहानियां लेकर आते थे, जो लोगों का खौफ से सामना कराती थी।
Jaideep Ahlawat Interview: 'प्यासा' और 'देवदास' ने सिखाया सिनेमा, पापा ने यही कहा, जो मन को भाये वही काम करो
शो का नाम- आहट
आईएमडीबी रेटिंग- 7.2