निर्माता एकता कपूर अपने ओटीटी कंटेंट की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उनके द्वारा बनाई गई कई वेब सीरीज में कूट कूट कर बोल्ड सीन्स परोसे गए हैं, जिस वजह से वह कानूनी प्रक्रिया का भी सामना कर चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एकता कपूर को फटकार लगाते हुए कहा था कि वह युवाओं के दिमाग को भ्रष्ट कर रही हैं। इतनी आलोचनाओं के बीच एकता कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें टीवी क्वीन ने कहा कि वह महिला केंद्रित कहानियों का समर्थन करने में विश्वास करती हैं।
2 of 4
एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर की वेब सीरीज महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती हैं, जिसके बारे में उन्होंने कहा, 'मैं बस यह कहना चाहती हूं कि मैं अपने जेंडर का समर्थन करती हूं। यह फैक्ट है कि यह एक ऐसा देश है जहां पर आधी आबादी महिलाओं की है। मैं इस बात में विश्वास रखती हूं कि पुरुषों के बारे में कहानियों की तुलना में महिलाओं के बारे में कहानियां ज्यादा जूसी, मनोरंजक और मल्टी डायमेंशनल होती हैं।
O Yeong Su: ओ येओंग-सु पर लगा यौन शोषण का आरोप, फेमस कोरियन सीरीज 'स्क्विड गेम' में आ चुके हैं नजर
3 of 4
एकता कपूर
- फोटो : social media
इसके आगे एकता कपूर ने यह भी कहा कि आप महिलाओं के बारे में कहानियां बनाते हैं और आपको मल्टीटास्किंग और नेविगेशन के वास्तविक अर्थ का एहसास होता है। महिलाओं के बारे में देसी कहानियां- मुझे उस तरह की स्टोरी टेलिंग सबसे ज्यादा पसंद है।
Shehnaaz Gill: शहनाज गिल को देख फूट-फूटकर रोने लगी फैन, अभिनेत्री ने लगाया गले, वायरल हुआ वीडियो
4 of 4
एकता कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्तूबर महीने में सुप्रीम कोर्ट ने निर्माता एकता कपूर को उनकी वेब सीरीज XXX और गंदी बात में आपत्तिजनक सामग्री को लेकर फटकार लगाई थी। कोर्ट की तरफ से कहा गया था, 'कुछ करना होगा। आप इस देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को प्रदूषित कर रहे हैं। एकता के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो ड्रीम गर्ल 2, द बकिंघम मर्डर्स, यू-टर्न और द क्रू पाइपलाइन में है।