Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Baaghi 4 new poster release on birthday of actor tiger shroff by filmmakers

Baaghi 4 Poster Release: टाइगर को जन्मदिन का तोहफा, ‘बागी 4’ का नया पोस्टर रिलीज, खून से लथपथ दिखे बर्थडे बॉय

Sun, 02 Mar 2025 12:17 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 02 Mar 2025 12:17 PM IST
सार

Baaghi 4 Poster Release: 'बागी 4' के निर्माताओं ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ को जन्मदिन पर खास तोहफा देते हुए फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर में टाइगर फुल एक्शन में खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Baaghi 4 new poster release on birthday of actor tiger shroff by filmmakers
बागी 4 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म के निर्माताओं ने ‘बागी 4’ फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें टाइगर फुल एक्शन और थ्रिलर लुक में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

टाइगर का खतरनाक लुक जारी
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बागी 4' का नया पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर को टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन के दिन जारी किया गया है, जो उनके फैंस के लिए भी एक तोहफा है। रिलीज हुए पोस्टर में टाइगर थ्रिलर लुक में नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे से खून निकलता दिखाई दे रहा है। फिल्म के नए पोस्टर को नाडियाडवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Thunderbolts: मार्वल की थंडरबोल्ट्स का बड़ा धमाका, दुनियाभर में रिलीज से एक दिन पहले भारत में दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर शेयर करते हुए लिखा शानदार कैप्शन
बर्थडे बॉय टाइगर श्रॉफ ने फिल्म के नए पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक्टर ने इसके कैप्शन में लिखा कि जिस फ्रैंचाइजी ने उन्हें पहचान दी और उन्होंने ही उनको एक एक्शन हीरो के तौर पर साबित करने का मौका दिया। अब वही उनकी पहचान बदलकर दर्शकों के सामने नए अंदाज में लेकर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीद है आठ साल पहले जैसे दर्शकों ने प्यार दिया था, वैसे इस फिल्म को भी स्वीकार करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Oscar Controversies: स्टेज पर थप्पड़ मारने से लेकर लिप किस तक, ऑस्कर समारोह में हो चुके हैं ये बवाल

सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी फिल्म
टाइगर श्रॉफ से पहले संजय दत्त का भी 'बागी 4' का एक पोस्टर रिलीज किया गया था। प्रशंसक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'बागी 4' लोकप्रिय बागी फ्रेंचाइजी का चौथा भाग है, जो ए. हर्षा द्वारा निर्देशित किया गया है। इसमें संजय दत्त खलनायक और सोनम बाजवा मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आने वाले हैं। रोमांचक पोस्टर और नए लुक के कारण फिल्म काफी चर्चा में है। यह फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed