Ayushmann Khurrana: परदे पर खूनी खेल खेलते नजर आएंगे आयुष्मान खुराना? कल करेंगे बड़ा एलान, साझा किया पोस्ट
आयुष्मान खुराना अलग हटकर विषयों पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। अक्सर उनकी फिल्मों में कोई न कोई सामाजिक संदेश छिपा होता है। अब एक्टर अपने अगले प्रोजेक्ट में कुछ दिलचस्प करने की तैयारी में हैं।
विस्तार
आयुष्मान खुराना ने अपने अभिनय के साथ-साथ सिंगिंग के जरिए खास पहचान बनाई है। उनके अभिनय करियर की बात करें तो आयुष्मान खुराना की अधिकांश फिल्में सामाजिक मुद्दों पर आधारित हैं। अब लगता है कि परदे पर वे कुछ दिलचस्प रचने वाले हैं। एक्टर किसी एक्शन फिल्म में नजर आ सकते हैं। या फिल्म हॉरर भी हो सकती है। फिलहाल तो उनके सोशल मीडिया पोस्ट से यही संकेत मिल रहा है। पूरी तस्वीर कल बुधवार तक साफ हो पाएगी।
हॉरर या एक्शन? किसमें हाथ आजमाएंगे एक्टर
आयुष्मान खुराना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें उनका लुक काफी खतरनाक लग रहा है। इसमें उन्होंने सूचना दी है कि कल बुधवार को सुबह 11 बजे वे कुछ बड़ा एलान करने वाले हैं। लिखा है, 'साथ जुड़े रहिए। कल सुबह 11 बजे होगा ब्लडी अनाउंसमेंट'। 'ब्लडी' लाल रंग से लिखा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रोजेक्ट कुछ धमाकेदार होगा।
लाल आखें और चेहरे पर खून
तस्वीर में आयुष्मान खुराना की आंखों का रंग लाल दिख रहा है। इसके अलावा उनके मुंह से खून बहता नजर आ रहा है। तस्वीर देखकर यही संकेत मिल सकता है कि प्रोजेक्ट या तो हॉरर हो सकता है या एक्शन से भरपूर कुछ। आयुष्मान खुराना की आखिरी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' थी। इसमें वे अनन्या पांडे के साथ नजर आए। बीते वर्ष अगस्त में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।
Muskan Bamne: 'बिग बॉस 18' से बाहर आकर नॉमिनेशन पर मुस्कान ने जताया दुख, विवियन और करणवीर के लिए कहा ये
आयुष्मान का करियर
आयुष्मान को इंडस्ट्री में एक दशक से ऊपर हो गया है। अभिनेता ने शूजित सरकार की फिल्म 'विक्की डोनर' (2012) से डेब्यू किया। इसमें वे यामी गौतम के अपोजिट नजर आए। पहली ही बार में उन्होंने हाफ सेंचुरी बना दी। नौंटकी साला, बेवकूफियां, हवाईजादा, दम लगा के हईशा, मेरी प्यारी बिंदू, आर्टिकल 15, बाला, अंधाधुन, बधाई हो और ड्रीम गर्ल जैसी चर्चित फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
VVKWWV Day 19 Box Office: राजकुमार की टॉप 5 फिल्मों में कहां मिली 'विक्की विद्या' को जगह? जानें आज की कमाई
संबंधित वीडियो