फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Avengers Actors like Mark Ruffalo Robert Downey Jr. Chris Evans Reunited for Kamala Harris in election

Avengers Actors: लंबे समय बाद फिर से साथ नजर आई 'एवेंजर्स' की टीम, इस वजह से एकजुट हुए सितारे

Sat, 02 Nov 2024 08:18 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 02 Nov 2024 08:18 AM IST
सार

Avengers Actors Reunited for Kamala Harris : लंबे समय के बाद 'एवेंजर्स' के सभी मुख्य सितारे एक साथ फिर से नजर आए हैं। इस बार ये सभी सितारे आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस के समर्थन के लिए एक जुट हुए हैं। 

विज्ञापन
Avengers Actors like Mark Ruffalo Robert Downey Jr. Chris Evans Reunited for Kamala Harris in election
एवेंजर्स एक्टर्स - फोटो : इंस्टाग्राम @markruffalo

विस्तार

एक बार फिर से 'एवेंजर्स' की टीम को एक साथ नजर आई है। हालांकि, ये टीम किसी फिल्म के लिए नहीं, ब्लकि वीडियो कॉल पर जुटी है। एवेंजर्स में ब्लैक विडो के नाम से जानी जाने वाली स्कारलेट जॉनसन ने इस वीडियो कॉल पर पूरी एवेंजर्स की टीम को इकट्ठा किया। इस वीडियो कॉल के द्वारा आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में के अंतिम चरण में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज के लिए सभी कलाकारों द्वारा अपना समर्थन व्यक्त किया गया।

विज्ञापन


नजर आए 'एवेंजर्स' के सभी सितारे
इस वीडियो कॉल में हल्क उर्फ मार्क रफालो, कैप्टन अमेरिका उर्फ क्रिस इवांस, ब्लैक पैंथर स्टार दानई गुरिरा, वांडाविजन के पॉल बेटनी, आयरन मैन उर्फ रॉबर्ट डाउनी जूनियर भी शामिल थे।
विज्ञापन

इस फेसटाइम वीडियो कॉल में स्कारलेट जॉनसन ने एवेंजर्स के सभी सह-कलाकारों का अभिवादन करते हुए उन्हें जुड़ने के लिए धन्यवाद किया। इस वीडियो कॉल को मार्क रफालो ने साझा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Channel No. 1: टीआरपी के खेल में बिग बी पूरी तरह फेल, सोनी या स्टार प्लस नहीं ये है देश का नंबर वन टीवी चैनल

कमला हैरिस के समर्थन में हुए एकजुट
इस कॉल के दौरान ब्लैक पैंथर की गुरिरा ने सभी सितारों के एक साथ आने को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा, "एक साथ आना और इस चुनाव में वोट डालना हमारे लिए खुशी की बात है।" इस बातचीत के दौरान एवेंजर्स के सभी सितारे हैरिस-वाल्ज के लिए एक चुनावी नारे पर विचार-विमर्श करते नजर आते हैं। इसमें गुरिरा नारा सुझाते हुए कहती हैं, "कमला फॉरएवर।"आखिर में सभी सुपरहीरो का समूह एकजुट होकर कहता है, "मैं कमला हैरिस हूं, और मैं लोकतंत्र के साथ हूं।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mark Ruffalo (@markruffalo)



Bhool Bhulaiyaa 3 Day 1: माधुरी और विद्या ने बना दी कार्तिक की दिवाली, करियर की बेस्ट ओपनिंग लेकर किया धमाका
मार्क रफालो ने लोगों से की ये अपील
मार्क रफालो ने ये वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,"इसमें पीछे मत रहें, यहां हम बहुत कुछ खो देंगे। प्रोजेक्ट 2025, महिलाओं के प्रजनन अधिकार, जलवायु परिवर्तन, एलजीबीटीक्यूआईए+ अधिकार, सार्वजनिक शिक्षा, छात्र ऋण में राहत, अफोर्डेबल केयर एक्ट, सामाजिक सुरक्षा, और जीवन रक्षक वैक्सीन। यह बेहद अहम है, इसलिए इसे बहुत गंभीरता से लें। 3 दोस्तों को साथ लो और जान लो, चाहे कुछ भी हो तुम एक हीरो हो। अपना सबकुछ दो।”
SRK Birthday: मन्नत के बाहर लगा प्रशंसकों का जमावड़ा, जन्मदिन पर शाहरुख खान की झलक पाने के लिए उत्साहित लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed