SRK Birthday: मन्नत के बाहर लगा प्रशंसकों का जमावड़ा, जन्मदिन पर शाहरुख खान की झलक पाने के लिए उत्साहित लोग
शाहरुख खान आज यानी 2 नवंबर को 59 साल के हो गए हैं। इस खास दिन पर सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए उनके उत्साहित प्रशंसक मन्नत के बाहर जमावड़ा लगाए हुए हैं।
विस्तार
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान आज 2 नवंबर को 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर साल प्रशंसक अभिनेता की एक झलक पाने के लिए खान के मुंबई स्थित आवास मन्नत के बाहर इकट्ठा होते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। बीती रात से ही मन्नत के बाहर शाहरुख के प्रशंसकों का जमावड़ा लगा हुआ है। लोग बॉलीवुड के बादशाह को देखने और उन्हें जन्मदिन की बधाइयां देने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
मन्नत के बाहर जुटे प्रशंसक
शाहरुख खान के जन्मदिन के अवसर पर उनके आवास मन्नत को दुल्हन की तरह सजाया गया है। लाइट से अभिनेता का घर जगमगा रहा है। वहीं, मन्नत के बाहर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इसमें शाहरुख के तकरीबन हजारों प्रशंसक उनके घर के बाहर जमावड़ा लगाए नजर आ रहे हैं।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Fans gathered outside Actor Shahrukh Khan's residence 'Mannat' on the occasion of his 59th birthday pic.twitter.com/LitNi0FDqu
— ANI (@ANI) November 1, 2024
Aishwarya Rai: ऐश्वर्या के जन्मदिन पर अभिषेक-अमिताभ ने नहीं किया विश, फैंस ने लगाई कई तरह की अटकलें
परिवार बना रहा खास प्लान
मौके पर भारी मात्रा में पुलिसबल भी तैनात है, जो यह सुनिश्चित करती है कि उत्साह के बीच कोई घटना न घटित हो। जानकारी हो कि शाहरुख खान भी अपने जन्मदिन के अवसर पर घर की छत पर आकर प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हैं और उन्हें फ्लाइंग किस देकर उनका दिन बना देते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख का परिवार यह सुनिश्चित कर रहा है कि इस दिन को भव्य तरीके से मनाया जाए। इस साल कथित तौर पर उनका परिवार उनके लिए एक भव्य पार्टी की योजना बना रहा है।
Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे, खास अंदाज में नजर आए कार्तिक आर्यन