फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Article 370 Actress Yami Gautam on final leg of pregnancy says husband Aditya given Amar Chitra Katha Ramayana

Yami Gautam Pregnancy: यामी गौतम को पति ने तोहफे में दी रामायण और अमर चित्र कथा, बोलीं- प्रेग्नेंसी के....

Wed, 17 Apr 2024 12:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 17 Apr 2024 12:11 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। यामी अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी पड़ाव में हैं। यामी के पति ने उन्हें तोहफे में रामायण दी है, जिसे लेकर अभिनेत्री ने कुछ बातों से पर्दा उठाया है।

विज्ञापन
Article 370 Actress Yami Gautam on final leg of pregnancy says husband Aditya given Amar Chitra Katha Ramayana
यामी गौतम-आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आर्टिकल 370 की आपार सफलता के बाद यामी गौतम अपनी प्रेग्रेंसी पीरियड को खूब एंजॉय कर रही हैं। इस साल अपनी फिल्म की सफलता के अलावा, वह अपनी प्रेग्नेंसी के अंतिम चरण का भी आनंद ले रही हैं। यामी गौतम का कहना है कि उनके और फिल्म मेकर आदित्य धर के परिवार में नए सदस्य के स्वागत की तैयारी चल रही है। इस बारे में यामी ने बातों से पर्दा उठाया।
विज्ञापन


प्रेग्रेंसी को लेकर यामी का खुलासा
''मेरा परिवार यहां मुंबई में है, मेरी बहन (सुरीली) जल्द ही मेरे पास आने वाली है। हम पारंपरिक हैं, हमारे पास नर्सरी बनाने को लेकर कोई नई सोच नहीं हैं। यह मेरे लिए काफी उत्सुकता भरा पल है। हम सभी बहुत उत्साहित हैं।''
विज्ञापन


आदित्य को लेकर बताई खास बात
''वह प्रेग्रेंसी को लेकर बहुत ज्यादा खुश हैं। हम अक्सर इसके बारे में बात करते रहते हैं। साथ ही हम आने वाले बेबी को लेकर एक-दूसरे से अपने विचार शेयर करते रहते हैं। आदित्य अक्सर मुझे प्रेग्रेंसी से जुड़ी चीजे भेजते रहते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे मेरी कुछ मदद हो पाएगी।'' आगे यामी ने अपने माता-पिता के बारे में बात करते हुए कहा, हमारे माता-पिता हैं जिनसे हम पूछते रहते है कि आखिर उन्होंने इस समय पर क्या किया था।'' आगे यामी ने आदित्य को लेकर कहा, ''जो भी आदित्य को जानता है उन्हें यह बात अच्छे से पता है कि आदित्य बहुत ही शांत स्वभाव के इंसान हैं। वह अक्सर मुझसे पूछते रहते है कि मुझे आज खाने के लिए क्या चाहिए। मुझे आज क्या करने का मन कर रहा है। यही नहीं बल्कि वह मेरे लिए 'अमर चित्र कथा' और 'रामायण' ग्रंथ लाए हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)



यामी की मां प्रेग्रेंसी में किया करती थी यह काम
''मेरी मां मेरे और मेरी बहन के जन्म के समय धार्मिक ग्रंथ पढ़ा करती थीं। इसके अलावा मेरा मां अक्सर म्यूजिक लेजेंड एम एल सुब्रमण्यम के गाने सुना करती थीं।''

फिल्म को लेकर हुईं इमोशनल
यामी की फिल्म आर्टिकल 370 50 दिनों से ज्यादा थिएटर में टिकी रही। इस बात से खुश यामी ने कहा, ''मुझे नाम लेने में विश्वास नहीं हैं। मुझे मैसेज किया और इसे पढ़ना मेरे लिए बहुत मजेदार रहा। आज के समय में इस तरह की फिल्म काम कर रही है। हम जानते हैं कि हम इंडस्ट्री में किस तरह के आर्थिक बदलाव का सामना कर रहे हैं। हम बस खुश और आभारी हैं कि ऐसा हुआ। मैं बेहद खुश और संतुष्ट हूं। जब आपकी पसंद दर्शकों के साथ मेल खाती है, तो यह एक अभिनेता और फिल्म मेकर के लिए सबसे अच्छा अवॉर्ड होता है।'' यामी अब कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेंगी ताकि वह अपने प्रेग्रेंसी पीरियड को एंजॉय कर सकें।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)



War 2: वॉर 2 से ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर का लुक हुआ लीक, दोनों स्टार्स के बीच दिखेगा धमाकेदार एक्शन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed