फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher completed 40 years in cinema with debut film Saaransh anil kapoor shares post

Anil Kapoor: अनुपम खेर को इंडस्ट्री में 40 साल पूरे, 'सारांश' की सालगिरह पर अनिल कपूर ने लिखा दोस्त के लिए नोट

Sat, 25 May 2024 08:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 25 May 2024 08:58 PM IST
सार

अनिल कपूर ने अपने जिगरी दोस्त अनुपम खेर के इंडस्ट्री में चार दशक पूरे होने के अवसर पर एक खास पोस्ट साझा किया है। इसमें वे अनुपम खेर की खूबियां बताते दिखे हैं।

विज्ञापन
Anupam Kher completed 40 years in cinema with debut film Saaransh anil kapoor shares post
अनिल कपूर, अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनुपम खेर को इंडस्ट्री में आज 40 वर्ष हो गए हैं। इस खास मौके पर तमाम सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस कड़ी में अनुपम खेर को उनके करीबी दोस्त और लोकप्रिय एक्टर अनिल कपूर ने भी बधाई दी है। अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक खास नोट लिखा है। उन्होंने अनुपम खेर की 40 वर्षों की यात्रा की उपलब्धियां गिनवाई हैं। 

विज्ञापन


कला के प्रति जुनून की तारीफ में लिखी ये बात

अनिल कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट साझा कर लिखा, 'इंडस्ट्री में अविश्वसनीय 40 वर्ष पूरे करने के लिए बधाई! आपकी यात्रा काफी प्रेरक है। हमारे शुरुआती दिनों से लेकर आपके अद्भुत करियर की ऊंचाइयों तक, मुझे आपकी बेजोड़ प्रतिभा और समर्पण को देखने का सौभाग्य मिला। आपका दिल बहुत सुंदर है। अपनी कला के प्रति आपका जुनून और अपने आस-पास के सभी लोगों के प्रति आपकी जो आत्मीयता है, वह वास्तव में खास है'। 

विज्ञापन

Janhvi Kapoor: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में जान्हवी को देख दर्शकों को याद आएंगी श्रीदेवी! एक्ट्रेस ने बताई वजह

विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपम खेर ने जताया शुक्रिया
अनिल कपूर ने आगे लिखा, 'यहां आपकी कई उपलब्धियों का जश्न मनाया जा रहा है और मैं विशेष रूप से 'तन्वी द ग्रेट' का इंतजार कर रहा हूं, जो आपके निर्देशन में बन रही अगली फिल्म है। मुझे आप पर बहुत गर्व है, मेरे दोस्त'! मालूम हो कि अनुपम खेर ने वर्ष 1984 में फिल्म 'सारांश' से डेब्यू किया था। आज अपनी उपलब्धि पर उन्होंने महेश भट्ट और राजश्री फिल्म्स के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने दर्शकों को भी लगातार मिल रहे सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा है। 

Lok Sabha Election 2024: सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर ईशा गुप्ता तक, छठे चरण में इन सितारों ने किया मतदान

कम उम्र में अदा किया बुजुर्ग का रोल
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। मालूम हो कि अनुपम खेर ने फिल्म 'सारांश' में कम उम्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति का किरदार दमदार अंदाज में अदा किया। यह क्लासिक फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई। अनुपम खेर ने फिल्म को 40 साल पूरे होने पर दर्शकों से पूछा है कि उन्हें इस फिल्म का कौन सा पल सबसे ज्यादा पसंद है? सिनेमा की दुनिया में चार दशक पूरे होने पर फैंस एक्टर को बधाई दे रहे हैं।
Pahlaj Nihalani: सीबीएफसी के पूर्व अध्यक्ष का शर्मिला टैगोर पर कटाक्ष, 'ओमकारा' के सेंसर पर उठाया सवाल!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed