लोकसभा के पांचवें चरण के चुनाव में बड़ी संख्या में फिल्मी सितारों ने मतदान किया था। वहीं, छठे चरण में भी बॉलीवुड सेलेब्स के एक वर्ग ने वोट डाला है। शनिवार (25 मई) को कई सितारे अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए दिल्ली पहुंचे। सिद्धार्थ मल्होत्रा, ईशा गुप्ता और चित्रांगदा सिंह जैसे सितारे भी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने मतदान के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।
Janhvi Kapoor: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में जान्हवी को देख दर्शकों को याद आएंगी श्रीदेवी! एक्ट्रेस ने बताई वजह
2 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिल्ली के रहने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना नहीं भूले और वे वोट डालने के लिए अपने गृहनगर पहुंचे। मतदान के बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर भी साझा की। साझा की गई सेल्फी में उन्हें सफेद शर्ट और धूप का चश्मा पहने देखा जा सकता है। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मतदान करके दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए अपने गृहनगर दिल्ली आया था। दिल्ली...वोट करने निकलें....।"
3 of 5
ईशा गुप्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं ईशा गुप्ता भी वोट डालने के लिए दिल्ली पहुंची थीं। अभिनेत्री हर बार चुनाव के समय दिल्ली आकर वोट जरूर देती हैं। ईशा अब तक कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। आश्रम में उनके अभिनय की जमकर प्रशंसा हो चुकी है।
4 of 5
चित्रांगदा सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
उनके अलावा अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने छठे चरण में वोट डालकर अपना नागरिक कर्तव्य निभाया। चित्रांगदा ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर साझा की। इसमें वे रंगीन कुर्ता पहने हुए गर्व से अपनी स्याही लगी उंगली दिखा रही हैं और कैमरे की ओर पोज देते हुए मुस्कुरा रही हैं। अभिनेत्री ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "जाइए और अपने सबसे महत्वपूर्ण अधिकार का इस्तेमाल कीजिए।"
5 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा, ईशा गुप्ता, चित्रांगदा सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की सभी 10, जम्मू-कश्मीर की एक सीट, झारखंड की चार, दिल्ली की सभी सात, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर मतदान हुए। इस चरण में कुल 889 उम्मीदवार मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव सातवें चरण के मतदान के बाद 1 जून को संपन्न होंगे। वहीं नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
Soha Ali Khan: सोहा अली खान ने 'जान' के जन्मदिन को बनाया खास, पोस्ट कर लुटाया कुणाल खेमू पर प्यार