{"_id":"6651ee5068d4ae09a4077847","slug":"janhvi-kapoor-talks-about-her-character-in-mr-and-mrs-mahi-says-my-role-would-be-very-funny-and-strong-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में जान्हवी को देख दर्शकों को याद आएंगी श्रीदेवी! एक्ट्रेस ने बताई वजह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Janhvi Kapoor: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में जान्हवी को देख दर्शकों को याद आएंगी श्रीदेवी! एक्ट्रेस ने बताई वजह
Sat, 25 May 2024 07:32 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 25 May 2024 07:32 PM IST
सार
जान्हवी कपूर अपनी एक और फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' लेकर दर्शकों के बीच पहुंच रही हैं। हाल ही में वह अपनी फिल्म के किरदार महिमा के बारे में बात करती दिखीं।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। यह एक स्पोर्ट्सड्रामा फिल्म है, जिसमें जान्हवी कपूर के साथ राजकुमार राव अहम भूमिका में हैं। हाल ही में जान्हवी ने अपनी भूमिका को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उनके किरदार महिमा में दर्शकों को उनकी दिवंगत मां श्रीदेवी की झलक दिखाई देगी। दर्शक इस किरदार में श्रीदेवी की तरह का चुलबुलापन देख पाएंगे।
विज्ञापन
फिल्म के किरदार को बताया मजबूत
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में जान्हवी कपूर ने कहा, 'मुझे लगता है कि अभी तक मैंने जितने भी किरदार अदा किए हैं, उन सभी में किसी भी किरदार में 'चुलबुलापन' दिखाने का मौका नहीं मिला है। अभी तक की सारी भूमिकाएं काफी भोलीभाली रही हैं। लेकिन, 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में, हमने शुरुआत से फैसला किया कि माही का किरदार खूब फनी और मजबूत होगा। मुझे लगता है कि फिल्म देखने के बाद आप भी ऐसा महसूस करेंगे'।
विज्ञापन
Uorfi Javed: पेट पालने को अब नौकरी करेंगी उर्फी? रिज्यूमे साझा कर बोलीं- रिसेप्शनिस्ट का काम करने को तैयार हूं
विज्ञापन
कैसी है महिमा की यात्रा?
जान्हवी कपूर ने 'धड़क', गुंजन सक्सेना', 'मिली' जैसी कई फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार किए हैं। अब अपनी आगामी फिल्म में वह एक मासूम लड़की महिमा का किरदार निभा रही हैं, जो हर किसी की बात सुनती है। जान्हवी ने कहा, 'मेरे किरदार का नाम महिमा है। शॉर्ट में माही। वह अपने पति को बहुत प्यार करती है और खुद बहुत भोली है। उसे लगता है कि वह अपनी जिंदगी जी रही है, लेकिन हकीकत में वह वही करती है, जो बाकी लोग उससे कहते हैं, फिर चाहें बात अपने पिता की बात सुनने की हो या अपने पति की। इसलिए, उसने अपनी आवाज को पहचानना, जानना नहीं सीखा है। और यही इस फिल्म में महिमा की यात्रा है'।
Bollywood: करोड़ों कमाने वाले इन सितारों को नहीं पसंद है कपड़ों पर फिजूलखर्ची, एक तो आज भी लेती हैं सेल से कपड़े
इस दिन दस्तक देगी फिल्म
फिल्म को लेकर राजकुमार राव ने कहा, 'इस फिल्म में मेरे किरदार का नाम महेंद्र है। वह एक असफल क्रिकेटर है। क्रिकेट के प्रति उनसे जुनून है। वह क्रिकेटर बनना चाहता है और एक दिन देश के लिए खेलना चाहता है। लेकिन, पीयरप्रेशर में यह नहीं हो पाता। अपने परिवार के दवाब में ऐसा नहीं हो पाता, अब वह उस रास्ते पर है, जो उसके पिता ने उसे दिखाया और फिर महिमा से उसकी शादी होती है'। यह फिल्म 31 मई को रिलीज हो रही है।
Soha Ali Khan: सोहा अली खान ने 'जान' के जन्मदिन को बनाया खास, पोस्ट कर लुटाया कुणाल खेमू पर प्यार