{"_id":"6b0c674de8f69ebfaf0da478","slug":"bigg-boss-20-love-gill-evicted-from-the-house-salman-khan-bash-scout-and-gullu-for-their-remark-on-love-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 20: घर से बेघर हुईं लव गिल, स्काउट पर भड़के घरवाले; किसकी घटिया बातें सुनकर दंग रह गए खुद सलमान खान?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बिग बॉस 20: घर से बेघर हुईं लव गिल, स्काउट पर भड़के घरवाले; किसकी घटिया बातें सुनकर दंग रह गए खुद सलमान खान?
Sun, 29 Nov 2026 11:27 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:27 PM IST
सार
- Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में वीकएंड का वार के एपिसोड में जमकर हंगामा देखने को मिला।
- नए एपिसोड में सलमान खान ने स्काउट की जमकर क्लास लगाई।
- वहीं घर से एक कंटेस्टेंट बेघर भी हो गया है।
विज्ञापन
बिग बॉस 20
- फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
विस्तार
'बिग बॉस 20' का रविवार का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। शो में सलमान खान ने स्काउट को गुल्लू के साथ हुई बातचीत के चलते जमकर लताड़ा। वहीं आज एक कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता भी देखना पड़ा है। जानिए आज के एपिसोड में क्या खास रहा।
अब तक क्या हुआ?
शनिवार को सलमान ने स्काउट ओपी को उस वीडियो को लेकर सवालों के घेरे में खड़ा किया, जिसमें उन्होंने लव पर उन्हें बहकाने और अपनी बातों में उलझाने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, स्काउट ने लव पर कुछ अपमानजनक टिप्पणी भी की। उसी की क्लिप सलमान खान ने घर में दिखाई।
इसमें स्काउट गुल्लू से कहते दिख रहे हैं, 'लव मेरे लिए इस तरह है कि मेरे पास बाहर एक फरारी है। यहां मेरे पास एक कार है, उससे काम चला रहा हूं।'

Trending Videos
बिग बॉस 20
- फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
सलमान ने गुल्लू-स्काउट की जमकर लगाई क्लास
इसी मामले पर रविवार को सलमान खान ने स्काउट को जमकर लताड़ा। सलमान खान ने स्काउट से कहा कि तुम्हें पता है भाई-बहन के रिश्ते का मतलब क्या है। जब मैंने ये देखा तो मैं हैरान रह गया। इसे करैक्टर शमिंग कहते हैं। इसके बाद स्काउट कहते हैं कि सर ऐसा बिल्कुल नहीं है, तभी होस्ट गुस्से में आ जाते हैं और कहते हैं कि ऐसा ही है।
सलमान यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि तुमने लव की छवि को खराब कर दिया है। फिर स्काउट कहते हैं कि नहीं सर मैं इसे नहीं मानूंगा। तभी अभिनेता गुस्से में कहते हैं कि अरे ये मैंने किया है क्या स्काउट, ये बातें मैंने की है क्या। तुमने और गुल्लू ने ये बातें की हैं। वो लड़की तुम्हारी वजह से कितना झेल रही है।

सभी घरवालों ने स्काउट को सुनाई खरी-खोटी
इसके अलावा घरवालों ने भी स्काउट और गुल्लू को खूब खरी-खोटी सुनाई। सभी लड़कियों ने स्काउट की इन बातों पर आपत्ति जताई। यहां तक की स्काउट की इन बातों पर कनिका का भी गुस्सा फूट पड़ा। वहीं अरिश्फा ने कहा, 'ऐसे लोगों को तो थप्पड़ मारना चाहिए। ये किसी का नहीं है। काशवी का भी नहीं।'
इसके अलावा यंग ने भी स्काउट को जमकर सुनाया। इतना ही नहीं वो लव के लिए स्काउट से भिड़ भी गए। साथ ही उन्होंने गुल्लू को भी कहा कि अगर ऐसी बात उसने मुझसे की होती तो मैं उसे वहीं थप्पड़ मारता।

- फोटो : वीडियो ग्रैब
शो के दौरान बेहोश हुईं लव
इतना सब सुनने के बाद और स्काउट की सच्चाई सामने आने के बाद लव फूट-फूटकर रोईं। उनका कहना था कि उन्होंने स्काउट को राखी बांधी थी और उसने उनके लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया।
कुछ देर बाद उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि वो शो के दौरान ही बेहोश हो गईं, जिसकी वजह से डॉक्टर को घर के अंदर ही बुलाना पड़ा। कुछ देर बाद उनकी हालत बेहतर हुई। घरवालों ने भी लव का साथ दिया।
इतना सब सुनने के बाद और स्काउट की सच्चाई सामने आने के बाद लव फूट-फूटकर रोईं। उनका कहना था कि उन्होंने स्काउट को राखी बांधी थी और उसने उनके लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया।
कुछ देर बाद उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि वो शो के दौरान ही बेहोश हो गईं, जिसकी वजह से डॉक्टर को घर के अंदर ही बुलाना पड़ा। कुछ देर बाद उनकी हालत बेहतर हुई। घरवालों ने भी लव का साथ दिया।
बिग बॉस 20
- फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
लव गिल हुईं घर से बाहर
इसके साथ ही लव गिल घर से बेघर भी हो गईं हैं। बता दें कि लव गिल उन प्रतिभागियों में शामिल थीं,जिन्हें 'बिग बॉस 20' के 12वें वीक में घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया गया था। यह सब हो जाने के बाद सलमान ने लव को घर से जाने के लिए कह दिया।

'बिग बॉस' में पहुंची 'मातृभूमि' की टीम
शो के दौरान सलमान की आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' की एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी पहुंची। उनके साथ फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया भी शामिल हुए। एपिसोड में चित्रांगदा और सलमान का एक खास डांस भी देखने को मिला। साथ ही चित्रांगदा ने घरवालों के साथ हंसी-मजाक भी किया।
ये भी पढ़ें- मातृभूमि: सलमान खान का ट्रोलर्स को करारा जवाब, नया देशभक्ति गाना रिलीज कर जीता फैंस का दिल; देखें वीडियो