फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anil Kapoor pays tribute to hollywood actor Gene Hackman shared instagram story

Anil Kapoor: जीन हैकमैन को अनिल कपूर ने दी श्रद्धांजलि, कहा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा…

Thu, 27 Feb 2025 07:57 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 27 Feb 2025 07:57 PM IST
सार

Anil Kapoor: अनिल कपूर ने हॉलीवुड के दिग्गज और ऑस्कर विजेता जीन हैकमैन को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि अभिनेता नहीं रहे।

विज्ञापन
Anil Kapoor pays tribute to hollywood actor Gene Hackman shared instagram story
अनिल कपूर ने जीन हैकमैन को दी श्रद्धांजलि - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बुधवार को हॉलीवुड के दिग्गज और ऑस्कर विजेता जीन हैकमैन का निधन हो गया। वह अपनी पत्नी बेट्सी अराकावा के साथ न्यू मैक्सिको स्थित अपने घर में मृत पाए गए। इस खबर ने दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों और इंडस्ट्रीज में शोक की लहर दौड़ पड़ी। दुनियाभर के सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अब बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 
विज्ञापन


अनिल कपूर ने दी श्रद्धांजलि
अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिनेता की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया और साथ में लिखा, "विश्वास नहीं होता कि दुनिया में अब जीन हैकमैन नहीं रहे...'द फ्रेंच कनेक्शन', 'अनफॉरगिवेन' और 'द फर्म' जैसी फिल्मों में उनके सहज अभिनय ने दुनिया को उनकी प्रतिभा से पहचान करवाई। एक सच्चे दिग्गज जिनकी विरासत हमेशा अमर रहेगी। शांति से आराम करें।" 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Shiva Rajkumar: कैंसर के इलाज के बाद शूटिंग पर लौटने के लिए तैयार शिवा राजकुमार, 'आरसी 16' पर साझा किया अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी पत्नी के साथ ली अंतिम सांस
अभिनेता ने दो शादियां की थी। जीन हैकमैन की पहली शादी फेय माल्टीज से हुई थी और यह 1956 से 1986 से तक चली, उसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। उनकी पहली पत्नी की मृत्यु साल 2017 में ही हो चुकी है। साल 1991 में उन्होंने बेट्सी अराकावा से शादी की और अंत समय तक साथ रहे।

यह खबर भी पढ़ें: Sonu Nigam: सोनू निगम के बेटे को पहचानना हुआ मुश्किल, 17 साल की उम्र में बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से चौंकाया

मामले की चल रही जांच
सांता फे न्यू मैक्सिकन वेबसाइट के अनुसार अधिकारियों ने कहा है कि मामले में किसी गड़बड़ी का अभी कोई संदेह नहीं है, हालांकि जांच अभी भी जारी है। शेरिफ कार्यालय के एक बयान से पुष्टि हुई कि 95 वर्षीय जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेट्सी अराकावा बुधवार दोपहर लगभग 1:45 बजे अपने घर में मृत पाए गए। हैकमैन लाइमलाइट से दूर सांता फे न्यू मैक्सिको के बाहर एक शांत जीवन जी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed